फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pollworker beating themselves with stamping on ballot

बैलेट पर खुद मोहर लगाने वाले मतदानकर्मी की पिटाई

Sat, 05 Dec 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Sat, 05 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Pollworker beating themselves with stamping on ballot
शमसाबाद। प्राथमिक विद्यालय करनपुर गंगतारा मतदान केंद्र पर मतदानकर्मी के खुद बैलेट पर मोहर लगाने की शिकायत पर गुस्साए ग्रामीणों ने मतदानकर्मी की पिटाई कर दी। मतदान केंद्र पर मौजूद पुलिस ने चार-पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। बैलेट पर मोहर लगाने से गुस्साए एजेंटों ने हंगामा करते हुए मोहर लगाने वाले मतदानकर्मी को हटाने की मांग की। पीठासीन अधिकारी ने एजेंटों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


 मतदानकर्मी को फटकार लगाते हुए युवती का दोबारा वोट डलवाया गया। हंगामा होने के चलते करीब 15 मिनट तक मतदान बाधित रहा। पीठासीन अधिकारी ने बताया कि बूथ से एक मोहर चोरी चले जाने के कारण मतदानकर्मी मोहर अपने पास रखे था। युवती का लगाया गया आरोप गलत है।
विज्ञापन


शनिवार को प्राथमिक विद्यालय करनपुर गंगतारा मतदान केंद्र पर जैगम पुत्री कमरुद्दीन वोट डालने के लिए पहुंचीं। जैगम के मुताबिक बैलेट पेपर पर वह मोहर लगाने वाली थीं। उससे पहले ही मतदान अधिकारी तृतीय अवधेश कुमार ने उसके बैलेट पेपर में मोहर लगा दी। जैगम ने बूथ से बाहर निकलकर इसकी जानकारी एजेंटों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे गुस्साए एजेंटों ने मतदान केंद्र पर हंगामा करना शुरू कर दिया। कुछ ग्रामीणों ने मतदान अधिकारी तृतीय अवधेश कुमार की पिटाई करना शुरू कर दी। बूथ पर मौजूद पुलिस ने मतदानकर्मी को बचाया। इस दौरान पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर नवाबगंज थाने ले गई। हंगामा होने से मतदान कार्य रुक गया। एजेंटों का कहना था कि मतदानकर्मी दूसरे प्रत्याशी से साठगांठ कर उसके पक्ष में वोट डलवा रहा है।


उन्होंने बैलेट पेपर पर वोटर से पहले मोहर लगाने वाले मतदानकर्मी को बूथ से हटाने की मांग की। पीठासीन अधिकारी विकास रावत ने  ग्रामीणों को  शांत कराया। मोहर लगाने वाले मतदान कर्मी को उन्होंने जमकर फटकार लगाई। पीठासीन अधिकारी ने जैगम का वोट दोबारा डलवाया। हंगामे के चलते करीब 15 मिनट तक मतदान बाधित रहा। पीठासीन अधिकारी ने बताया कि उनके मतदान केंद्र पर दो बूथ हैं। एक बूथ की मोहर सुबह चोरी चली गई थी। एहतियात के तौर पर मतदान अधिकारी तृतीय मोहर अपने पास रखे थे। युवती आरोप गलत लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed