फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pollution department investigation found illegal electricity connections in 15 printing factories

Farrukhabad News: प्रदूषण विभाग को जांच में 15 छपाई कारखानों में अवैध बिजली कनेक्शन मिले

Wed, 29 Jan 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 29 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Pollution department investigation found illegal electricity connections in 15 printing factories
18 जनवरी को प्रका​शित खबर। - फोटो : 18 जनवरी को प्रका​शित खबर।
फर्रुखाबाद। उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कानपुर के अफसरों की जांच में बिजली के अवैध कनेक्शन से कपड़ा छपाई कारखाने चलते मिले। क्षेत्रीय अधिकारी ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता (ईई) को पत्र लिखकर इन्हें कटवाने को कहा। यही नहीं भविष्य में बिना प्रदूषण विभाग की एनओसी के छपाई कारखानों को कनेक्शन न देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देश पर उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वर्ष 2019 में शहर और आसपास जिला प्रशासन के सहयोग से जाॅच में 108 रंगाई/छपाई कारखाने चिह्नित किए थे। इनमें सात उद्योगों को एनओसी प्राप्त थी। 101 कारखानों के बिजली कनेक्शन काटे गए थे। इसके बाद बिजली विभाग की मिलीभगत से 50 से अधिक छपाई कारखानों में अवैध रूप से बिजली कनेक्शन ले लिए गए।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 19 घरेलू बिजली कनेक्शन से चलाए जा रहे छपाई कारखाने शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इसके बाद प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने जांच की। कहा कि महाकुंभ के चलते कारखानों की बंदी सुनिश्चित होनी है। ऐसे में 15 कारखानों के बिजली कनेक्शन शीघ्र कटवाने की कार्रवाई कराना सुनिश्चित करें। इसके अलावा अन्य किसी भी छपाई कारखाने को बिजली कनेक्शन देने से पहले प्रदूषण विभाग से एनओसी अवश्य जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
इनमें मिले अवैध कनेक्शन
प्रदूषण विभाग के कानपुर क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्रा ने जांच कराई तो मेसर्स सर्वसाथ फैशन भगुआ नगला, मेसर्स इंडिया प्रिंटस, मेसर्स आस्था प्रिंटस खानपुर, मेसर्स वीके इंटरनेशनल एक्सपोर्ट अमेठी जदीद, मैसर्स विजय प्रिंटस, इंडस्ट्रियल इस्टेट, डेसर्स कृष्णा आर्ट्स जटवारा जदीद, मेसर्स एनआर इंटरनेशनल छावनी, मेसर्स अशोक प्रिंटर्स अंगूरीबाग, मेसर्स एस एन इंटरनेशलन, डी-5, सीउ, इंडस्ट्रियल इस्टेट, मेसर्स सुबोध साध का कारखाना इंडस्ट्रियल इस्टेट, मेसर्स सिल्क पैराडाइज अमेठी जदीद, मेसर्स एनआर डाइंग (पुराना नाम बीएमसन्स), अंगूरीबाग, मेसर्स सुनील यादव छपाई कारखाना लकूला खानपुर, मेसर्स सोनू यादव कारखाना लकूला खानपुर, मेसर्स आरआर प्रिंटर्स हाउस खानपुर में अवैध बिजली कनेक्शन पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed