फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Political mercury climbed over ticket

टिकट को लेकर चढ़ा सियासी पारा

Sat, 25 Jun 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sat, 25 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Political mercury climbed over ticket
राजनी‌ति - फोटो : demo pic
अगली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों में टिकट को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बसपा में दो प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कार्यकर्ता दो गुटों में बंट गए हैं। कांग्रेस में टिकट पाने की होड़ में अपनों के बीच जंग छिड़ी है।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी में भाई- भाई के विरुद्ध टिकट की दावेदारी ने संघर्ष को कांटे का बना दिया है। वहीं  समाजवादी पार्टी में भी जोर आजमाइश तो सभी सीटों पर हैं, लेकिन अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र पर पदाधिकारियों के बीच महाभारत के हालात हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में प्रत्याशिता को लेकर यहां छिड़ी जंग का सबसे ज्यादा असर बसपा में दिखाई दिया। बसपा में शहर क्षेत्र से महेंद्र कटियार का टिकट काटकर उमर खां को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद खेमेबंदी बढ़ गई है। कभी महेंद्र कटियार के लिए किसी भी हद तक जाने का दावा करने वाले बसपा के जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम अब बीच का रास्ता निकालने नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं कि टिकट काटना और देना बहनजी का अधिकार क्षेत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि कोई कार्यकर्ता नाराज है तो उसका अपना अधिकार है। कांग्रेस पार्टी में हर विधानसभा क्षेत्र से टिकट पाने के लिए प्रत्याशियों की एक लंबी फेहरिस्त है। भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक के बेटे कांग्रेस के प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव दावेदारी कर रहे हैं तो इसी सीट पर दीप्ती कटियार भी लाइन में लगी हैं। अन्य सीटों पर भी पांच से छह नेता टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी में शहर क्षेत्र का मुकाबला रोचक है।

इस सीट पर पहले भी चुनाव लड़ चुके पूर्व मंत्री स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी के पुत्र मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी दावेदारी कर रहे हैं। दूसरी तरफ इसी सीट पर  ब्रह्मदत्त द्विवेदी के भाई डा. हरिदत्त द्विवेदी के बेटे प्रांशुदत्त द्विवेदी भी हाईकमान से संपर्क में हैं। यहां सगे चचाजात भाइयों में टिकट को लेकर द्वंद छिड़ा हुआ है। 


सत्तासीन समाजवादी पार्टी में टिकट को लेकर मचा घमासान अब सड़क पर दिखने लगा है। अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में जहां पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह चुनाव लड़ने जा रहे हैं वहीं ब्लाक प्रमुख डा. सुबोध यादव ने भी प्रत्याशिता का दावा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed