फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   political

छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करने पर सभसदों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

Thu, 21 Jan 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
political
फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन में एसपी को ज्ञापन देने पहुंचे सभासद। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। रविदास नगर की सभासद, उनके पति व पुत्री पर मुकदमा दर्ज करने और उनकी तहरीर पर कार्रवाई न होने के विरोध में गुुरुवार को कई सभासदों ने एसपी को ज्ञापन दिया। सभासद के साथ जाति सूचक गाली गलौज का आरोप लगाकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई। एसपी ने पूरे जांच करवाकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया निवासी विनीता कठेरिया फर्रुखाबाद नगर पालिका के वार्ड नंबर तीन रविदास नगर की सभासद हैं। उनके पति दिलीप कठेरिया का नाला निर्माण को लेकर बुधवार को कुछ लोगों से मारपीट हो गई थी। पुलिस की तहरीर पर पुलिस ने सभासद, उनके पति दिलीप कठेरिया और पुत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें घर में घुसकर मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

सभासद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके विरोध में सभासदों ने गुरुवार को एसपी अशोक कुमार मीणा को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की। एसपी को दिए ज्ञापन में सभासद, उनके पति के साथ जाति सूचक गाली गलौज का भी आरोप लगाया गया है। ज्ञापन देने वालों में सभासद धर्मेंद्र कनौजिया, अनिल यादव, बिरमा देवी, आशीष कुमार, असलम अंसारी, प्रबल त्रिपाठी, मधुर कटियार, अफताब अंसारी, शहयार खां, रफी अंसारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed