{"_id":"81a8aea07cf7b4433e379d5a89862ded","slug":"police-wade-into-the-river-to-school-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने स्कूली बच्चों को नाले में उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने स्कूली बच्चों को नाले में उतारा
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 03 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
कमालगंज। पुलिस ने कारतूसों के खोखे की तलाशने के लिए स्कूली बच्चों को नाले में उतार दिया। नाला 10 से 12 फिट गहरा होने के बावजूद पुलिस को बच्चों की जिंदगी की चिंता नहीं थी। वह तमाशा बने नाले के बाहर खड़े रहे और बच्चों को खोखे खोजने के लिए उत्साहित करते रहे।
विज्ञापन
कानून का पालन कराने वाले कानून के साथ किस तरह खिलवाड़ करते है। इसका नजारा गुरुवार को कमालगंज के खंता नगला में दिखाई दिया। बच्चों से काम कराना जुर्म है, इसके बावजूद पुलिस कर्मियों ने खोखों की खोज के लिए स्कूली बच्चो को नाले में उतार दिया।
विज्ञापन
पुलिस कर्मी नाले के बाहर खडे़े होकर बच्चों को नाले के और अंदर जाकर कारतूसों को खोजने के लिए प्ररित करते रहे। ग्रामीणों की माने तो नाले में पानी भरा रहने के कारण इसकी कहीं कहीं पर 10 से 12 फिट गहराई है। अगर चूक हुई तो व्यक्ति डूब भी सकता है। ग्रामीणों के विरोध करने के बाद बच्चे नाले से बाहर आए।
विज्ञापन