{"_id":"608960cf8ebc3e8d1d4f3f71","slug":"police-team-will-reach-polling-booth-every-15-minutes-farrukhabad-news-knp625741753","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर 15 मिनट में मतदान केंद्र पर पहुंचेगी पुलिस की मोबाइल टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर 15 मिनट में मतदान केंद्र पर पहुंचेगी पुलिस की मोबाइल टीम
विज्ञापन
हर 15 मिनट में मतदान केंद्र पर पहुंचेगी पुलिस की टीम
फर्रुखाबाद। चुनाव कराने के लिए जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस, पीएसी व सीआरपीएफ के 10 हजार जवानों की तैनाती की गई है। प्रत्येक 15 मिनट में पुलिस की एक मोबाइल टीम मतदान केंद्र पहुंचेगी। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर दोगुना फोर्स लगाया गया है।
क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मतगणना स्थल का बुधवार को निरीक्षण करने पहुंचे एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पूरे जनपद में पंचायत चुनाव कराने के लिए 10 हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें पुलिस के अलावा, सीआरपीएफ, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी के जवान शामिल हैं। सभी थानों में पुलिस की 80 मोबाइल टीमें बनाई गईं हैं।
हर मतदान केंद्र पर एक मोबाइल टीम के पहुंचने के लिए 15 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। कोई सूचना मिलने पर मोबाइल टीम तत्काल वहां पहुंचकर संबंधित अधिकारी को सूचना देगी। हर थाने पर पांच अतिरिक्त मोबाइल टीमों को भी लगाया गया है। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर दोगुना फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन
अराजकतत्व उनकी नजर में हैं और सभी की गोपनीय तरीके से निगरानी की जा रही है। अगर कोई गड़बड़ी करेगा तो उसको बख्शा नहीं जाएगा। एसपी ने कहा कि सभी लोग निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मतदाता मास्क लगाकर मतदान करने जाएं।