{"_id":"6096caf68ebc3eb2aa15e8e7","slug":"police-showed-strictness-in-corona-curfew-shops-closed-farrukhabad-news-knp627408138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू में पुलिस ने दिखाई सख्ती, बंद कराईं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू में पुलिस ने दिखाई सख्ती, बंद कराईं दुकानें
विज्ञापन
कायमगंज। कोरोना कर्फ्यू लागू होने के बावजूद भी लोग बेवजह घरों से बाहर निकल रहे हैं। इससे बाजार में भीड़ जुट रही है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। चौराहों और बाजार में घूम-घूमकर पुलिस ने बेवजह घूमने वालों पर सख्ती की। उन्हें घरों में रहने की हिदायत दी। इस दौरान मिठाई आदि की जो भी दुकानें खुली मिलीं, वह बंद कराईं।
शनिवार को अतिरिक्त इंस्पेक्टर जयंती प्रसाद फोर्स के साथ कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए बाजार में निकले। पुल गालिब तिराहे पर खड़े होकर चेकिंग की। इस दौरान जो भी यहां गुजरा, उससे पूछताछ की और बाहर घूमने का कारण पूछा और कड़ी फटकार लगाई।
इसके बाद बाजार में निकले तो कुछ मिठाई और परचून की दुकानें खुली मिलीं। इन दुकानों को भी बंद करा दिया। इसके बाद पुलिस फोर्स गल्ला मंडी चौराहे पर जाकर खड़ी हो गई। यहां से जो भी बाइक सवार गुजरे, उनसे पूछताछ की। किसी ने दवा का बहाना बनाया तो किसी ने बाजार से राशन खरीदने की बात कही। कुछ लोगों ने दवा के पर्चे भी दिखाए। ऐसे लोगों को आसानी से जाने दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के बाजार में भ्रमण के दौरान मिठाई की दुकानें बंद करा देने पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कहा कि डीएम ने सुबह 6 बजे से रात साढ़े 8 बजे तक दूध और मिठाई की दुकानें खोलने का आदेश किया है, फिर क्यों दुकानें बंद कराई जा रही हैं। इस पर पुलिस का कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
इसके बाद उन्होंने डीएम मानवेंद्र सिंह को फोन से अवगत कराया तो कुछ देर बाद नतीजा दिखाई दिया। इसके बाद सीओ राजबीर सिंह गौर ने दोपहर बाद मिठाई की दुकानें खोलने का आदेश किया। साथ ही कहा गया कि दुकान के बाहर पूरी तरह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा और सफेद गोले बनवाने पड़ेंगे। उमेश गुप्ता ने बताया इस मामले में उच्चाधिकारियों से बातचीत के बाद रोस्टर के अनुसार ही मिठाई और अन्य दुकानें खोली जाएं।