फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   police,shav dafan,aroop

रात और दिन खोदाई के बाद भी एटा के वृद्ध का नहीं मिला शव

Wed, 04 May 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
police,shav dafan,aroop
गांव रुटौल में शव की तलाश में होती खोदाई। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन

कायमगंज। एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के ग्रामीण की हत्या कर शव गायब करने के मामले में पुलिस ने सोमवार देर रात तक व दूसरे दिन भी गांव रुटौल स्थित खेत में खोदाई कराई। खोदाई में एक घड़ी मिली है। काफी मशक्कत के बाद वृद्ध का शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने आरोपी प्रदीप के घर भी तलाशी ली है, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। पुलिस शव दूसरी जगह दबाने की आशंका व्यक्त कर रही है।
जनपद एटा थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला सुमिरथ निवासी देशराज पत्नी की मौत के बाद चार साल पहले गीता शर्मा को ले आए। 6 माह बाद वह जेवर-नकदी लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद 12 अप्रैल को घर में बिना बताए देशराज गीता की कॉल पर गांव कायमगंज के गांव रुटौल आए। परिजनों ने जैथरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जैथरा पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर गीता को छिबरामऊ से पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि साथियों के साथ मिलकर गांव रुटौल के एक बाग में देशराज की हत्या कर खेत में शव दफन कर दिया था।
सोमवार देर रात कायमगंज पुलिस ने गीता व उसके साथी प्रदीप निवासी रुटौल समेत अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव बरामद करने के लिए खोदाई कराई।
देर रात तक खोदाई हुई मगर शव नहीं मिला।
वहां से एक घड़ी बरामद हुई है। इसे परिवार के लोग देशराज की बता रहे हैं। खोदाई के दौरान बदबू भी आ रही थी। मंगलवार दोपहर पुलिस फिर पहुंची और खोदाई कराई, फिर भी शव नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रदीप के घर तलाशी ली, लेकिन वहां से भी कुछ हासिल नहीं हुआ।
महिला पुलिस की हिरासत में है। आरोपी प्रदीप फरार है। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि महिला के पकड़े जाने के बाद अन्य आरोपियों ने शव दूसरे स्थान पर ठिकाने लगा दिया है।

कायमगंज। आरोपी महिला गीता शर्मा शातिर है। देशराज से पहले वह कायमगंज के गांव शिवरई वरियार में देवेश शर्मा के यहां रही थी। साथ में तीन बच्चे भी लाई थी। देवेश ने एक लड़की की शादी छिबरामऊ में करा दी थी। करीब छह वर्ष पहले गीता देवेश के घर से जेवर-नकदी लेकर फरार हो गई थी।
इसके बाद एटा के देशराज के संपर्क में आई। ग्रामीणों का कहना है कि गीता का यह धंधा है। वह कई घरों में रह चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed