फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   police,pradarshan,farrukhabad news,agnipath

अग्निपथ के विरोध में प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस मुस्तैद

Sat, 18 Jun 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
police,pradarshan,farrukhabad news,agnipath
फर्रुखाबाद। अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं के प्रदर्शन की सूचना पर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर पुलिस बल मुस्तैद रहा। देर शाम तक कहीं कोई प्रदर्शन नहीं हुआ।
विज्ञापन

सेना में चार साल के लिए युवाओं की भर्ती करने की योजना का देश भर में विरोध हो रहा है। इसी के चलते प्रशासन को सूचना मिली कि कुछ युवक रेलवे स्टेशन फतेहगढ़ पर प्रदर्शन करने की फिराक में हैं। इस पर सीओ सिटी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में सिविल पुलिस के अलावा जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के बड़ी संख्या में जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

दोपहर बाद तक कोई भी प्रदर्शन करने नहीं पहुंचा। पता चला कि प्रदर्शन करने वाले युवा कैंट गेट पर पहुंचेंगे। तुरंत ही पुलिस वहां भी सक्रिय हो गई। लिहाजा कोई प्रदर्शनकारी नहीं पहुंचा। रोडवेज बस स्टैंड और फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस का कड़ा पहरा रहा। आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी फाटकों और रेलवे स्टेशनों पर कड़ी निगरानी रखी गई। शाम तक पूरी तरह शांति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कमालगंज में दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवा शाम छह बजे कानपुर से फर्रुखाबाद जा रही कासगंज एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर रोककर प्रदर्शन करेंगे। इस पर पुलिस वहां तैनात कर दी गई। कासगंज एक्सप्रेस ट्रेन फतेहगढ़ के लिए रवाना हो गई। इस दौरान वहां प्रदर्शन करने वाले कोई युवक दिखाई नहीं दिए। इसके बाद भी पुलिसकर्मी वहां तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed