फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   police ne lathiya patki

आधार कार्ड बनवाने आई भीड़ पर पुलिस ने फटकारी लाठियां

Mon, 14 Sep 2020 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
police ne lathiya patki
फर्रुखाबाद। बैंकों में आधार कार्ड बनवाने, उनमें बदलाव करवाना लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। बढ़पुर स्थित एक बैंक में सोमवार सुबह सैकड़ों लोग आधार कार्ड के लिए आवेदन करने पहुंच गए। सूचना पर आई पुलिस ने लाठियां फटकार कर सभी को भगा दिया।
विज्ञापन

बढ़पुर स्थित इंडियन बैंक में हर सोमवार को आधार कार्ड बनवाने के लिए एक घंटे फार्म जमा होते हैं। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुला। सुबह नौ बजे से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। पहले नंबर के चक्कर में लोग लाइनों में खड़े हो गए। बैंक कर्मचारी अंदर गए और गेट बंद कर लिया। करीब सवा 10 बजे भीड़ बढ़ गई तो बैंक कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। बैंक प्रबंधन की सूचना पर आवास विकास चौकी प्रभारी विशेष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने लोगों को घर जाने को कहा लेकिन देर से लाइन में खड़े होने से वे बिना काम के जाने को तैयार नहीं थी। इस पर उन्होंने लोगों को बैंक गेट से लोगों को दूर किया। जब बाहर खाली स्थान से भीड़ नहीं हटी, तो पुलिस कर्मियों ने डंडा फटकारना शुरू कर दिया। इस पर तमाम लोग बिना फार्म जमा किए लौट गए। चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि काम ज्यादा होने की वजह से बैंक ने फार्म लेने से मना कर दिया। अब मंगलवार के लिए कहा गया है। लाठियां नहीं फटकारीं। सिर्फ लोगों को समझाकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed