{"_id":"6261b2390dcec860f26062c4","slug":"police-maarpeet-sasural-farrukhabad-news-knp6925358125","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये मांगने पर ससुरालीजनों ने युवक का पैर तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये मांगने पर ससुरालीजनों ने युवक का पैर तोड़ा
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। ससुरालीजनों ने रुपये मांगने पर युवक पर बेल्चे से प्रहार कर पैर तोड़ दिया। युवक ने पत्नी व सास-ससुर सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मेरापुर थानाक्षेत्र के गांव गुठिना निवासी जनमेद उर्फ पिंकू की मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बाग निवासी कामिनी से शादी हुई थी।
शादी के कुछ वर्ष बाद पत्नी कामिनी मायके में अपने माता-पिता के पास रहने लगी। जनमेद ने पत्नी व सास-ससुर के पास डेढ़ लाख रुपये रखवाए थे।
मंगलवार को जनमेद ससुराल गया और रुपये वापस मांगे। ससुर कश्मीर ने रुपये देने से इनकार कर गाली गलौज की। विरोध करने पर ससुर, सास रेशमा, पत्नी कामिनी व गांव गुठिना निवासी आलम खां ने पीट दिया। आलम खां ने पैर पर बेल्चे से प्रहार कर दिया। इससे जनमेद का पैर टूट गया।
शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। ससुर कश्मीर ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जनमेद की तहरीर पर ससुर सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। (संवाद)