फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   police,maarpeet,narebaji

मोदी-योगी के नारे लगाने पर पथराव, नौ घायल

Sat, 19 Mar 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
police,maarpeet,narebaji
अमृतपुर। होली पर आखत डालते समय मोदी व योगी के नारे लगाने पर दो पक्षों में लाडी-डंडे चलने के बाद पथराव हो गया। इसमें दोनों ओर से नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर राजपुर निवासी देवेंद्र सहित उनके परिवार के लोग शुक्रवार को होली पर आखत डालने गए। वहां पर गांव के यदुवीर व उनके परिवार के लोग भी आखत डाल रहे थे। आखत डालते समय देवेंद्र व उनके परिजनों ने मोदी-योगी के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

यदुवीर ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। शोर सुनकर अन्य लोग भी लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। मारपीट के बाद पथराव हो गया।
इसमें देवेंद्र , राजकुमार, ज्ञानेंद्र, राजवीर, मुकेश व दूसरे पक्ष से तिलकराम, अभय सिंह, बड़े, यशवीर घायल हो गए। पुलिस ने धर्मेंद्र सिंह की तहरीर पर पूर्व प्रधान देवेंद्र, गुलाब सिंह, अशोक, यदुवीर, प्रवेश, अमन, सरबजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से यदुवीर ने राजकुमार, ज्ञानेंद्र, देवेंद्र, राजवीर, मुकेश, मुनेंद्र, रामकिशन के खिलाफ जवाबी मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों से घायल नौ लोगों का सीएचसी में मेडिकल कराया।

पेट में पटाखा लगने से किशोर घायल
अमृतपुर। थाना क्षेत्र के गांव करनपुर दत्त निवासी आत्माराम का 12 वर्षीय पुत्र श्यामसुंदर शुक्रवार को आखत डालने के लिए होलिका स्थल की ओर गया था। वहां लोग पटाखा चला रहे थे। जलता हुआ एक पटाखा श्यामसुंदर केेे पेट से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। किशोर के परिजनों ने गोली मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर जांच की तो पटाखे की ही बात सामने आई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed