फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   police,kanpur news,up news,farrukhabad news,farrukhabad crime,sampatti jabt

फर्रुखाबादः पुलिस ने सौ दिन में अपराधियों की 19.52 करोड़ की संपत्ति की जब्त

Wed, 06 Jul 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
police,kanpur news,up news,farrukhabad news,farrukhabad crime,sampatti jabt
फर्रुखाबाद। पुलिस ने सौ दिन में अपराधियों की 19.52 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। 38 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर चार गैंग पंजीकृत किए। सट्टा माफिया को गिरफ्तार कर 28 लाख रुपये की बरामदगी की है।
विज्ञापन

शासन ने सौ दिन में सभी विभागों को बेहतर कार्य करने के आदेश दिए थे। पुलिस विभाग ने छह इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। 16 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उनकी निगरानी शुरू कर दी। 92 अपराधियों को जिला बदर किया गया। सात हजार लीटर अवैध शराब बरामद कर 14 भट्ठी पकड़ी। धार्मिक उन्माद से बचने के लिए पुलिस ने 258 धर्मगुरुओं से संवाद किया।
विज्ञापन

प्रतिदिन रूट मार्च कर 32 हजार लोगों को संदिग्ध हालत में पकड़कर पूछताछ के बाद छोड़ा। 2429 लंबित विवेचनाओं का निस्तारण किया गया। 3588 वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सट्टा माफिया हसनेन को गिरफ्तार कर 28 लाख रुपये बरामद किए गए। पांच मई को विवेक व शिवम को गिरफ्तार कर पांच लाख रुपये के चोरी के जेवरात बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी के गुडवर्क भी कर लिए शामिल
पुलिस विभाग ने सौ दिन की कार्ययोजना में 17 जनवरी को 40 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद कर आरोपी आदित्य, गोरेलाल, शिवपाल को पकड़ने व 28 जनवरी को सात लाख रुपये कीमत की अवैध शराब बरामद कर संजीव शाक्य को गिरफ्तार कर जेल भेजने के गुडवर्क को भी शामिल कर लिया। जबकि सरकार के गठन के बाद से सौ दिन की कार्ययोजना का विवरण शासन ने मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed