{"_id":"62c87c0f8b42aa1c2e61596f","slug":"police-janch-kanpur-news-up-news-farrukhabad-news-shav-mila-farrukhabad-news-knp7065580142","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबादः सेवानिवृत्त जेलर के पुत्र का कमरे में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबादः सेवानिवृत्त जेलर के पुत्र का कमरे में पड़ा मिला शव
विज्ञापन
शव मिलने के बाद जांच करती फोरेंसिक टीम। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सेवानिवृत्त जेलर के पुत्र का शव मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में बेड पर पड़ा मिला। बदबू आने दुकानदारों को जानकारी हुई। शाम को परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
शहर के मोहल्ला तिवारी गली निवासी सेवानिवृत्त जेलर श्यामबाबू तिवारी की मृत्यु हो चुकी है। उनके पुत्र गोविंद (50) की शादी नहीं हुई थी। वह मां शशि तिवारी के साथ रहता था। शशि एक सप्ताह पूर्व किसी काम से बाहर गई थीं। शुक्रवार को कमरे से बदबू आने पर मकान के नीचे किरायेदारों को शक हुआ। इसके बाद ऊपर जाकर देखा, तो गोविंद का शव बेड पर पड़ा था। पैर नीचे लटके थे।
सूचना पर कोतवाल विनोद शुक्ला ने छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने नमूने एकत्रित किए। दुकानदार चित्रांशु ने बताया कि गुरुवार शाम गोविंद ने उससे 500 रुपये लिए थे। रात में दुकान बंद की, तो दरवाजे खुले देख वह ऊपर देखने गए, जहां गोविंद बेड पर लेटे थे। वह नीचे आकर बाहर से कुंडी लगाकर चले गए। शुक्रवार दोपहर में बदबू आने पर देखा, तो कुंडी बाहर से लगी थी। इस पर शक होने पर ऊपर गए, तो गोविंद के शव से बदबू आ रही थी।
विज्ञापन
सूचना पर देर शाम परिजन भी पहुंच गए। वह कुछ भी बोलने को तैयार नही हैं। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। गोविंद के दो भाई गौतम तिवारी और अमित तिवारी बाहर रहकर नौकरी करते हैं।