फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police informing drivers of traffic rules

चालकों को पुलिस ने बताए ट्रैफिक के नियम

Wed, 01 Jul 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 01 Jul 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Police informing drivers of traffic rules
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जिले में अंतर्राष्ट्रीय दुर्घटना रहित दिवस 
विज्ञापन
मनाया गया। इस मौके पर परिवहन आयुक्त के निर्देश पर यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने और दुर्घटनाओं से बचने की जानकारी मुहैया कराई। परिवहन आयुक्त ने निर्देश दिए कि दुर्घटनारहित दिवस पर यातायात नियमों का पालन कराया जाए और वाहन चालकों को जागरूक किया जाए।

बुधवार को एसपी विजय यादव के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी आशीष पांडेय ने अपनी टीम के साथ शहर क्षेत्र में चौराहा पर खड़े होकर वाहन चालकों को रोक-रोक कर दुर्घटना से बचने के लिए नियम बताए। इस दौरान ट्रेफिक पुलिस ने वाहनों को अनावश्यक रुप से खड़ा न करने के निर्देश भी दिए। जिससे शहर में जाम से निजात मिल सकें। इसके साथ ही जो वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लघंन करें। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। ट्रैफिक प्रभारी ने वाहन चालकों को निर्देश दिए

कि वह लोग तेज गति से अपने वाहनों को न चलाएं। इससे दुर्घटनाओं में कमी आ सके।  टीएसआई ने कहा कि यातायात संकेतों पर ध्यान दिया जाए। दोपहिया वाहन चालक हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें। वाहन को निर्धारित गति पर चलाएं। शराब पीकर वाहन न चलाएं। सवारी के हाथ देने पर बायीं तरफ देखकर सड़क की पटरी पर वाहन को रोकें। सवारी वाले वाहन चालक पायदान और ड्राइवर सीट पर सवारी न बैठालें। चौराहों पर वाहन खड़ा न करें जिससे आने-जाने वालों को कोई समस्या न हो।

वाहन चालकों को दी गई नसीहत
अंतर्राष्ट्रीय दुर्घटना रहित दिवस के अवसर पर कोतवाली पुलिस ने चार स्थानों पर लोगों को रोक-रोक कर सुरक्षित रूप से वाहन चलाने की नसीहत दी। वहीं कोतवाली गेट के सामने डग्गामार वाहन पायदान पर सवारियों को लटकाकर दौड़ते रहे। विश्व बंधु परिषद ने गोष्ठी कर नागरिक सुरक्षा समितियां गठित करने पर बल दिया।

अंतर्राष्ट्रीय दुर्घटना रहित दिवस पर कोतवाल रूम सिंह यादव ने क्षेत्र के दुर्घटना बाहुल्य स्थलों पुल गालिब, सीपी तिराहा, ट्रांसपोर्ट चौराहा और ब्राहिमपुर पर पुलिस तैनात कर वाहन चालकों को रोक-रोक कर सुरक्षित चलने और सड़क सुरक्षा कानूनों का पालन करने की नसीहत दिलवाई। पुलिस ने बाइक सवारों से हेलमेट पहनने पर जोर दिया। जहां एक ओर पुलिस लोगों को रोककर सुरक्षित वाहन चलाने की नसीहत दे रही थी वहीं कोतवाली गेट के नजदीक से डग्गामारों को

वाहनों के पीछे सवारियाें को लटकाकर दौड़ते देखा गया। वहीं विश्व बंधु परिषद ने गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें प्रोफेसर रामबाबू मिश्र ने कहा कि शिक्षित युवकों को प्रशिक्षण देकर ट्रैफिक पुलिस का काम दिया जाए। शहर और कस्बों की गलियों में तेज रफ्तार दौड़ते वाहनों को नियंत्रित करने के लिए अधिकार संपन्न नागरिक सुरक्षा समितियों का गठन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed