{"_id":"6154b2208ebc3e09151df335","slug":"police-farrukhabad-news-knp655288156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कुछ ही घंटों में लूट को मारपीट की धारा में बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने कुछ ही घंटों में लूट को मारपीट की धारा में बदला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के दतावली नहर पुल के सैफई रोड पर बाइक सवार युवक को चार-पांच लोगों ने पीटा। तमंचे के बल पर उसकी बाइक, मोबाइल व नगदी लूटकर सैफई की तरफ भाग गए। युवक ने थाने में जाकर लूट कर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस कुछ ही घंटों में तफ्तीश पूरी की और लूट को मारपीट व गाली-गलौज की धारा में बदल दिया। पुलिस ने पुल के पास ही युवक की बाइक भी लावारिस हालत में खड़ी बरामद कर ली।
इकदिल के मुगलपुर नरैनी गांव निवासी रणबीर पाल रेलवे के डेडीकेटेड फ्रंट कॉरिडोर का काम देखने वाली टाटा कंपनी में काम करते हैं ।मंगलवार रात को वह वैदपुरा से घर बाइक से जा रहे थे। दतावाली नहर पुल से एक किलोमीटर पहले सैफई रोड पर पीछे से आए चार-पांच बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बाइक रुकवा ली। बदमाशों के बाइक की चाबी छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया। जेब में रखा मोबाइल, 1010 रुपये व बाइक लूटकर भाग गए। घटना के बाद वह पास स्थित एक पेट्रोल पंप के पास गया और एक व्यक्ति से मोबाइल से कॉल कर घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने रणबीर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही उसकी तहरीर के आधार पर लूट की रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी गगन गौड़ ने बताया कि पुलिस मौके पर भेजा गया। जांच में पाया गया कि रणबीर की बाइक भिड़ने पर कुछ लोगों ने पिटाई की थी। इसके बाद लूट की धारा में दर्ज एफआईआर को मारपीट व गाली-गलौज की धारा में तरमीम कर लिया गया। बकौल थाना प्रभारी रणबीर को पीटने वालों की तलाश की जा रही है।