{"_id":"624b39f4502ffb258b1128e8","slug":"police-complane-lapata-farrukhabad-news-knp689352457","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलर का पुत्र लापता, जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेलर का पुत्र लापता, जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। साड़ी विक्रेता रविवार से लापता है। उसके पिता ने एक विधवा महिला व उसके मायके वालों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें पिता ने प्रेम प्रसंग के चलते बेटे की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर साड़ी विक्रेता की तलाश कर रही है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि उसने अपने 22 वर्षीय पुत्र को तीन वर्ष पहले चूड़ी वाली गली में साड़ी की दुकान खुलवाई थी। बेटे की दुकान से कुछ दूर पर ही एक विधवा महिला की भी दुकान है।
पिता के मुताबिक महिला दूसरे वर्ग की है और उसके एक 11 साल का बेटा भी है। इस पर उसने अपने बेटे से संबंधों का विरोध किया लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पिता ने महिला के ससुर को पूरी बात बताई और किसी तरह मामले को निपटाने को कहा।
विज्ञापन
ससुर ने बेवा बहू के परिजनों को रविवार को घर बुलाकर साड़ी विक्रेता के सामने ही पंचायत की, जिसके बाद से ही विक्रेता लापता हो गया। महिला को भी उसके परिजन अपने साथ लेकर चले गए। इसी बीच रात दस बजे विधवा महिला कोतवाली पहुंची और लापता युवक की हत्या करने का आरोप अपने मायके वालों पर लगाया।
पुलिस ने उसे समझाकर घर भेज दिया। इधर, सोमवार को पिता ने महिला व उसके परिजनों के खिलाफ पुत्र की हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी।