{"_id":"62322669a7ed0a34aa099a11","slug":"police-bharti-bulet-farrukhabad-news-knp6860688124","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को खेत में पानी लगाने के विवाद में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को खेत में पानी लगाने के विवाद में मारी गोली
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में भर्ती जयचंद्र। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संकिसा। युवक को खेत में पानी भरने के विवाद में दबंग ने गोली मार दी। कमर में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव बाबुरी मजरा नौगवां निवासी जयचंद्र का जनपद एटा थाना नयागांव के गांव गंजी नगला निवासी कुलदीप से खेत में पानी लगाने को लेकर सोमवार को विवाद हो गया था।
कुलदीप ने जयचंद्र को देख लेने की धमकी दी थी। बुधवार सुबह जयचंद्र में खेत में पानी लगाने के लिए गया था। जयचंद्र खेत पानी लगाने के लिए पाइप फैला रहा था।
विज्ञापन
आरोप है कि तभी वहां कुलदीप पहुंच गया। वह गाली गलौज करने लगा। इसका जयचंद्र ने विरोध किया। कुलदीप ने तमंच से उसके पीठ में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों ने जयचंद्र को सीएचसी मोहम्मदाबाद पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जयचंद्र को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। भाई शिशुपाल ने कुलदीप के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। जयचंद्र को लोहिया अस्पताल से सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने बताया कि युवक को गोली मारने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार जेल भेजा जाएगा।