फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police arrived on the information of the girl's murder and stopped her funeral.

Farrukhabad News: युवती की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार

Sat, 14 Feb 2026 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 14 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Police arrived on the information of the girl's murder and stopped her funeral.
मोहम्मदाबाद। बहन की हत्या कर भाई शव का अंतिम संस्कार करने ले जा रहे हैं। यह सूचना शुक्रवार सुबह आईजी कानपुर व यूपी 112 पर किसी ने दी तो पुलिस ने काली नदी के दुर्गूपुर घाट पहुंचकर परिजनों को शव का अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। परिजन ने पुलिस को बताया कि पेट में दर्द होने की वजह से निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव हैदरपुर निवासी किसान उदय प्रताप वर्मा की बेटी रिचा(21) की बृहस्पतिवार रात को किसी समय संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह परिजन शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखकर अंतिम संस्कार करने के लिए दुर्गूपुर स्थित काली नदी के घाट पर लेकर पहुंचे। इस बीच किसी ने आईजी कानपुर और यूपी 112 पर फोन कर सूचना दे दी कि हैदरपुर में भाइयों ने बहन की हत्या कर दी और वह शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे हैं। इस पर पुलिस तत्काल दुर्गूपुर घाट पर पहुंच गई। वहां शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। पुलिस ने पहुंचते ही शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी करने पर पिता उदय प्रताप ने बताया कि रात करीब दो बजे रिचा के पेट में तेज दर्द होने लगा था। इस पर उसे मोहम्मदाबाद कस्बा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रिचा की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। इससे विसरा सुरक्षित किया गया। उसके दोनों पैरों में पांच चोटों के निशान मिले। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed