{"_id":"61a51aea04ba660ebd41e4d5","slug":"police-arrested-husband-in-dowry-murder-and-sent-him-to-jail-farrukhabad-news-knp6667921150","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा
विज्ञापन
संकिसा (फर्रुखाबाद)। दहेज हत्या में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला फांसी के फंदे पर शुक्रवार को लटकी मिली थी। सास-ससुर घटना के बाद मौके से भाग गए थे।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला सूदन निवासी विपिन की पत्नी विनीता का शव शुक्रवार सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला था। शनिवार को थाना जहानगंज के गांव गदनपुर तुर्रा निवासी विनीता के चाचा रामपाल ने पति विपिन सहित अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद सास-ससुर घर से चले गए थे।
पुलिस ने पति विपिन को हिरासत में ले लिया था। मुकदमे की जांच कर रहे सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने सोवमार को आरोपी विपिन को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि दहेज हत्या में अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।