फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   police,arrest,chor

दो कबाड़ी सहित छह शातिर गिरफ्तार

Fri, 20 May 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
police,arrest,chor
फर्रुखाबाद। एसओजी व फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के सरगना समेत छह लोगों को दबोचा है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की पांच बाइकें, बाइकों के 17 इंजन, आठ चेचिस सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा ने फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल के साथ वाहन चोरी के मामले में जहानगंज थानाक्षेत्र के गांव न्यामतपुर ठाकुरान निवासी भानू प्रताप, संजय सिंह उर्फ बऊआ, गांव नगला मान पट्टी निवासी सनी चौहान, गांव बहोरना निवासी राहुल ठाकुर को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने चौकी याकूतगंज के मोहल्ला हाजीगंज निवासी कबाड़ी मोहम्मद आलम की दुकान पर दबिश मारी।
विज्ञापन

पुलिस ने मोहम्मद आलम व उसके भाई महबूब आलम को भी पकड़ लिया। भानू, संजय, सनी, राहुल ने बताया वह लोग चोरी की बाइकें आलम के यहां बेचते थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने चोरी की पांच बाइकें, आठ बाइकों के चेसिस, 17 बाइकों के इंजन, चार मोटर साइकिलों की टंकिया, 9 बाइकों के हैंडिल, 13 साइलेंसर, 36 रिम, 88 किलो बिजली का तार, 40 पाइप आदि सामान बरामद हुआ।
चौकी याकूतगंज पुलिस की शह पर कबाड़ी धड़ल्ले से चोरी के वाहन की खरीद फरोख्त करता था। बाद में उनके इंजन व पार्ट्स अलग करके बाजार में ऊंचे दामों पर बेचता था। कबाड़ी मोहम्मद आलम आए दिन चौकी पर जाकर बैठता था। ऐसे में उसके खिलाफ क्षेत्र के लोग शिकायत करने से भी घबराते थे।
चोरी की पांच बाइकेेेें बरामद होने के बाद हरकत में आई पुलिस मुकदमे दर्ज करने में जुट गई। इसके चलते ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं। बाइक चोरी की दो घटनाएं काफी पुरानी थीं। पुलिस ने वाहन स्वामियों को बुलाकर उनके मुकदमे दर्ज कर लिए।

इनसेट...
सरगना पर दर्ज हैं चोरी व लूट के मुकदमे
गैंग के सरगना भानू प्रताप पर वाहन चोरी व लूट के पांच मुकदमे दर्ज हैं। एसओजी काफी समय से भानू की तलाश कर रही थी। वह हर बार पुलिस को चकमा देकर भाग जाता था। उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी हुई है। पुलिस उनकी धरपकड़ की भी तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed