फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Poles and belts moved in two sides, ruckus in the outpost

दो पक्षों में चले डंडे-बैल्ट, चौकी में हंगामा

Mon, 25 Apr 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Poles and belts moved in two sides, ruckus in the outpost
फर्रुखाबाद। दुकान पर सिगरेट खरीदते वक्त युवक ने मकान बिक्री के बारे में जानकारी ली। इस पर युवक गुस्सा गया और गाली-गलौज हो गई। कुछ ही देर में मारपीट होने लगी। लाठी-डंडे चलने से दो लोग घायल हो गए। बाद में चौकी पर भी जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने दो लोगों को डाक्टरी के लिए भेजा है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी आशीष राठौर के बहनोई विष्णु राठौर की बढ़पुर के क्रिश्चियन कालेज के निकट दुकान है। सोमवार शाम आशीष बहनोई की दुकान पर बैठा था। उसी वक्त बढ़पुर के सौरभ गुप्ता सिगरेट लेने पंहुचे। आशीष ने सौरभ से मकान की बिक्री के बारे में जानकारी ली। इस पर सौरभ गुस्सा गया। गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। इससे सौरभ और उसके भाई अनुराग गुप्ता को काफी चोटें आईं। दोनों पक्ष आवास विकास चौकी पहुंचे, तो वहां भी कहासुनी होने लगी। सूचना पर चौकी पहुंची आशीष राठौर की बहन तान्या राठौर ने जमकर हंगामा किया। उसने कहा कि आशीष से मारपीट हुई है। हंगामे के बावजूद चौकी प्रभारी शांत बने रहे। सूचना पर कोतवाल विनोद शुक्ला ने पहुंचकर मामला शांत किया। सौरभ को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed