{"_id":"6117a7168ebc3edfb6257129","slug":"poisoners-robbed-three-including-two-youths-farrukhabad-news-knp6461383184","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरान गिरोह ने दो युवकों को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरान गिरोह ने दो युवकों को लूटा
विज्ञापन
जहरखुरानी का शिकार युवक।
- फोटो : FARRUKHABAD
जहरखुरानों ने दो युवकों समेत तीन को लूटा
फर्रुखाबाद। रोडवेज बसों में जहरखुरानी की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। गिरोह के सदस्यों ने दो युवकों को शिकार बनाया, उनमें से एक की शनाख्त नहीं हो सकी है। उधर, कायमगंज में एक छात्र जहरखुरानी का शिकार हो गया। उसके रुपये व बैग लूट लिया गया।
हरदोई जिले के थाना अरबल के गांव परचौली निवासी शेर सिंह (30) दिल्ली में गत्ता फैक्टरी में काम करता है। वह दिल्ली से घर आ रहा था। शुक्रवार को उसे रास्ते में एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इससे वह बेहोश हो गया। बदमाशों ने आठ हजार रुपये लूट लिए।
इसके अलावा पीआरडी जवानों को रोडवेज बस स्टैंड पर एक 25 साल का युवक बेहोशी की हालत में बड़ा मिला। उसके पास कोई सामान नहीं था। पीआरडी ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। उसे होश न आने से नाम, पता मालूम नहीं हो सका।
विज्ञापन
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार मोहल्ला नई बस्ती निवासी अरुण (20) बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है। वह दिल्ली में एक एक्सपोर्ट कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार रात दिल्ली से रोडवेज बस से परीक्षा देने के लिए घर आ रहा था। रास्ते में जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिया।
चालक परिचालक ने पुल गालिब तिराहे स्थित बस स्टैंड पर उसे बेहोशी की हालत में उतार दिया। सूचना पर पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। उसके पास मिले मोबाइल नंबर पर कॉल कर परिजनों को सूचना दी। सीएचसी पहुंचे परिजनों ने बताया कि अरुण का अलीगंज के एक कॉलेज में पेपर था।
इसलिए वह दिल्ली से घर आ रहा था। जहरखुरानों ने उसका एक मोबाइल, कपड़ों से भरा बैग व दो हजार रुपये लूट लिए। उसकी परीक्षा भी छूट गई है।