फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Poisoners looted two including software engineer

सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत दो को जहरखुरान गिरोह ने लूटा

Sun, 14 Mar 2021 06:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
Poisoners looted two including software engineer
उमेश चंद्र को एंबुलेंस में बैठाते कर्मचारी। - फोटो : FARRUKHABAD
सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत दो को जहरखुरानों ने लूटा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। आगरा-फर्रुखाबाद रोड की सरकारी बसों में जहरखुरान गिरोह ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत दो को लूट लिया। गिरोह के सदस्य लैपटॉप, नगदी, मोबाइल ले गए। दोनों युवकों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिरोजाबाद जिले के थाना जसराना के गांव चिड़रई निवासी कमलेश सिंह (24) जयपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह आगरा से घर जाने को रोडवेज बस में सवार हुआ था। रास्ते में जहरखुरान गिरोह ने शिकार बना लिया। गिरोह के सदस्य नशीला पदार्थ सुंघाकर उससे नगदी, लैपटॉप, मोबाइल आदि सामान लूट ले गए। बस स्टैंड पर बस में बेहोश मिलने पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंचे बड़े भाई देवेंद्र सिंह उसे घर ले गए।
विज्ञापन

शमसाबाद थाने के गांव गदनपुर चैन निवासी उमेश चंद्र (26) राजस्थान में प्राइवेट नौकरी करता है। वह ट्रेन से आगरा उतरा और वहां से फर्रुखाबाद डिपो की बस से घर आ रहा था। रास्ते में गिरोह के सदस्यों ने कुछ खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। उसके पास से मोबाइल, बैग, नगदी लूट ले गए। परिचालक गोविंद सिंह ने एंबुलेंस स्टाफ मानवेंद्र सिंह व अवनेंद्र के सहयोग से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। त्योहार आते ही जहरखुरान गिरोह की सक्रियता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed