फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Poet Amber honored with 'Prabodhika Ratna'

कवि अंबर को मिला प्रबोधिका रत्न सम्मान

Sun, 29 Aug 2021 06:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
Poet Amber honored with 'Prabodhika Ratna'
फतेहगढ़ स्थित डीएन कॉलेज में प्रबोधिका के वार्षिकोत्सव पर पुस्तक विमोचन करते पदाधिकारी। - फोटो : FARRUKHABAD
कवि अंबर को ‘प्रबोधिका रत्न’ सम्मान
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। साहित्यिक संस्था प्रबोधिका के तृतीय वार्षिकोत्सव में कवि शिवओम अंबर को ‘प्रबोधिका रत्न’ से सम्मानित किया गया। कई अन्य साहित्यकारों को भी सम्मान पत्र भेंट किए गए।
फतेहगढ़ स्थित डीएन महाविद्यालय में शनिवार देर शाम कार्यक्रम हुआ। अतिथियों ने इसका शुभारंभ मां शारदे की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। युक्ति दुबे ने सरस्वती वंदना पेश की। संस्था सचिव नानक चंद्र ने आख्या प्रस्तुत की। इसमें संस्था के मेला विशेषांक और हरिओम प्रकाश उपमन्यु की कृति ‘श्रृद्धांजलि’ पुस्तक का विमोचन हुआ।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कवि डॉ. शिवओम अंबर को मनोज गुरहा ने सम्मानित किया। राममुरारी शुक्ल ने लेखक सतीश चंद्र सतीश का परिचय दिया और उनको शीतल प्रसाद गंगवार स्मृति से सम्मानित किया। डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय के अलावा अतिथियों ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संस्था संरक्षक डॉ. अनार सिंह यादव, डॉ.राजकुमार सिंह, जवाहर सिंह गंगवार, प्राचार्य मुकेश राठौर, कल्याण चंद्र चौबे, प्रीती तिवारी, गीता भारद्वाज आदि का भी सम्मान हुआ। डॉ. रामकृष्ण राजपूत ने सभी का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed