फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Plowing of mustard crop standing on mafia's seized land

Farrukhabad News: माफिया की कुर्क जमीन पर खड़ी सरसों की फसल जुतवाई

Sun, 17 Nov 2024 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Plowing of mustard crop standing on mafia's seized land
फर्रुखाबाद। माफिया अनुपम दुबे की कुर्क जमीन पर खड़ी सरसों की फसल पर नायब तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर ट्रैक्टर चलवा दिया। वहां पड़ी पॉलिथीन की झोपड़ी और उसमें पड़ी चारपाई भी तोड़ दीं। वक्फ श्री हनुमान जी महाराज विराजमान मंदिर के मुख्तयार आम, उनकी पत्नी व पुत्र के विरोध करने पर हिरासत में लेकर थाने बैठा लिया गया।
विज्ञापन

शहर से सटे अर्रापहाड़पुर ग्रामसभा में वक्फ श्री हनुमानजी महाराज विराजमान मंदिर की जमीन को माफिया अनुपम दुबे ने राजस्व अभिलेखों में अपने नाम करवाकर कब्जा कर लिया था। इस मामले में वक्फ के मुख्त्यार आम एकलव्य कुमार ने माफिया अनुपम, उनके भइयों समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। माफिया पर गैंगस्टर की कार्रवाई होने पर जिलाधिकारी के आदेश पर इसे कुर्क कर जमीन तहसीलदार सदर के सुपुर्द कर दी गई थी। वक्फ मंदिर और जमीन की देखरेख कर रहे एकलव्य ने उस पर फसल करनी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब दो बजे नायब तहसीलदार सनी कनौजिया, कानूनगो अजीत द्विवेदी, लेखपाल रघुवंश सिंह, विकास दीक्षित, गौरव त्रिवेदी, हिमांशु गुप्ता ने मऊदरवाजा थानाध्यक्ष बलराज भाटी के साथ पहुंचकर ट्रैक्टर से फसल की जुताई शुरू करवा दी। वहां मौजूद एकलव्य कुमार, उनकी पत्नी रजनी, पुत्र आशू ने जब विरोध किया, तो पुलिस ने बल प्रयोग कर हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया। करीब दो घंटे में पूरी फसल जुतवा दी गई। वहां पड़ी झोपड़ी और चारपाई भी तोड़ दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
-जिलाधिकारी के आदेश पर माफिया की जमीन कुर्क की गई थी। इसकी सुपुर्दगी तहसीलदार के पास है। फिलहाल इस पर कोई फसल नहीं बोई जा सकती। अवैध रूप से सरसों बोई गई थी। लिहाजा इसे ट्रैक्टर से जुतवा दिया गया है। अब किसी को कब्जा नहीं करने देंगे।
-सनी कनौजिया, नायब तहसीलदार, सदर तहसील
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed