फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Plenty of gulal blown in the immersion tours, devotees flocked to the DJ with the idol

गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्राओं में गाजे-बाजे की धूम

Thu, 08 Sep 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Plenty of gulal blown in the immersion tours, devotees flocked to the DJ with the idol
मृतपुर में गणेश प्रतिमा के विसर्जन यात्रा में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर के कई स्थानों से गुरुवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्राएं निकाली गईं। अबीर गुलाल के गुबार में सराबोर भक्त नाचते गाते चल रहे थे। भक्तों ने रास्ते में प्रतिमा की आरती उतारी। खतराना के पंडाल में महिलाओं ने संकीर्तन किया।
विज्ञापन

शहर के रेलवे रोड, पक्कापुल, लोहाई रोड, नेहरू रोड पर रखी गणेश प्रतिमाओं का गुरुवार सुबह श्रंगार कर पूजन किया गया। आरती के बाद रथ को सजाकर वेदमंत्रोच्चार के साथ विदाई लेकर विसर्जन यात्रा शुरू हुईं। डीजे पर भक्तिगीतों पर युवा, युवतियां और महिलाएं डांस करती चल रही थीं।
विज्ञापन

युवा अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे। छतों से भक्तों ने यात्रा पर फूलों की वर्षा कर प्रतिमा की आरती उतारी। देर शाम तक गंगा घाट पर प्रतिमाओं को भुविसर्जन किया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतराना मोहल्ला में श्रीगणेश महाआरती में नगर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी की पत्नी अनीता द्विवेदी ने हिस्सा लिया। आयोजक सुनील अवस्थी, मीना अवस्थी, अमित शुक्ला ने स्वागत गाया। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, पीयूश त्रिपाठी, हिमांशु गुप्ता, अनुपम रस्तोगी आदि थे।
कमालगंज। गजानन के सजे अद्भुत दरबार में महाआरती के बाद झांकियों की अलौकिक छटा छाई। पंडाल में चहुओर श्रद्धा का सागर लहराता रहा, जयकारों की गूंज से पूरा माहौल गजानन की भक्ति में डूबा था।
मां काली की झांकी देखने को चारों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी।
कस्बे के प्रेम पुष्प गेस्ट हाउस में चल रहे गणेश महोत्सव में गुरुवार रात मुख्य आचार्य शोभित औदीच्य व लक्ष्मीकांत ने विधि विधान से भगवान गणेश का पूजन व आरती की।
गायक कलाकार ने भजनों की सुरसरिता में श्रद्धालुओं को डुबो दिया। बुलंदशहर से आए कलाकारों ने 8 फीट के हनुमानजी की झांकी प्रस्तुत कर सराहना पाई।
अमृतपुर। ठाकुर द्वारा प्राचीन अस्तल में स्थापित गणेश प्रतिमा के समक्ष गुरुवार को सुबह आचार्य देव वृत अग्निहोत्री के द्वारा पूजा अर्चना करने के बाद यजमानों से यज्ञ आहुतियां डालवाई गईं। इसके बाद धूम धाम से विसर्जन यात्रा की शुरुआत जिलापंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव के द्वारा की गई।
विसर्जन यात्रा पूरे गांव से घूमती हुई बलीपट्टी रानी गांव पहुंची है। रास्ते में प्रसाद भी वितरण किया गया है। सोता नाला के किनारे प्रतिमा को भू विसर्जित किया गया।

इस दौरान खूब अबीर गुलाल उड़ता रहा। जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह चौहान, ग्राम प्रधान सचिन देव तिवारी, अनिल सक्सेना, निशांत अवस्थी, विकास दीक्षित, प्रिंस चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed