फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Players won in district level athletics competition

Farrukhabad News: जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने मारी बाजी

Sat, 05 Oct 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Players won in district level athletics competition
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में चल रही 67वीं जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान हुईं प्रतियोगिताओं ने खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में पांच व बालिका वर्ग में तीन खिलाड़ी चैंपियन बने। विजेताओं का मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सीओ सिटी एश्वर्य उपाध्याय और विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. नरेंद्र पाल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर 400 मीटर रिले रेस प्रतियोगिता प्रारंभ की।
विज्ञापन

सीनियर बालक 400 मीटर रिले रेस में सुशील कुमार, सत्यम सिंह, 5000 मीटर क्रास कंट्री रेस में राहुल कुमार, श्याम राजपूत, जेवलिन थ्रो जूनियर बालिका वर्ग में मोनिका देवी, अंजली, 400 मीटर दौड़ में रानी दीक्षित, श्वेता रानी, जेवलिन थ्रो सीनियर बालिका वर्ग में जूली सिंह, रागिनी, 3000 मीटर क्रास कंट्री रेस में किरन पांडेय, कामिनी ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग में सुशील कुमार, दीपक कुमार, जूनियर बालक वर्ग में अनिकेत, अभिषेक, सब जूनियर बालक वर्ग में अंकित राजपूत, सीनियर बालिका वर्ग रामा कुमारी, सब जूनियर बालिका वर्ग में नैंसी तथा प्रतीक्षा को चैंपियन घोषित किया गया। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इससे पहले छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
निर्णायक मंडल में शामिल जिला क्रीड़ा सचिव अतुल दास, देवेंद्र कुमार, सत्येंद्र सिंह, केशव गंगवार, सुनील पाल, राहुल यादव, रितु मिश्रा, आरती यादव, सुब्रत शाक्य, अर्जुन प्रताप सिंह, नेहा भारद्वाज, शुभम मौर्य, देवेश कुमार, अनुराग पटेल आदि का भी अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर प्रतियोगिता संयोजक लेफ्टिनेंट गिरिजा शंकर, सह संयोजक कैप्टन बलविंदर सिंह के अलावा डॉ. नीतू मसीह, प्रधानाचार्य संतोष कटियार, रामदास, अनिल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रघुवंशी, इंदू मिश्रा, लालाराम दुबे, नरेंद्र सिंह सोलंकी, प्रवेश रत्न शाक्य, महिपाल सिंह, सुधाकर चतुर्वेदी, डॉ. यशवंत सिंह, मयंक रस्तोगी, अमिताभ सिंह, विश्व प्रकाश, प्रबल प्रताप सिंह, निरुक्त मिश्रा, प्रदीप जायसवाल, हरेंद्र सिंह और संजीव कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed