फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   plan,vikaas,farrukhabad news,city,master plan

शहर की सूरत बदलने के लिए मास्टर प्लान तैयार

Sun, 29 May 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
plan,vikaas,farrukhabad news,city,master plan
शहर का लालदरवाजा चौराहा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर की सूरत बदलने का मास्टर प्लान तैयार हो गया है। इसे एक जून को सार्वजनिक किया जाएगा। प्लान के मुताबिक, सड़कों को चौड़ा करने के साथ ग्रीन बेल्ट भी तैयार की जाएगी। यातायात को व्यवस्थित करने के साथ चौराहों को भी खूबसूरत बनाया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 1985 में मास्टर प्लान के तहत शहर को व्यवस्थित किया गया था। धीरे-धीरे यह व्यवस्थाएं बेपटरी हो गईं। बिना नक्शे के मकानों का निर्माण हुआ और प्लाटिंग भी बिना विनियमितीकरण के कराई गईं। सड़क किनारे सरकारी भूमि पर कब्जा कर अतिक्रमण कर लिया गया।
विज्ञापन

इन दिनों अतिक्रमण पर बुलडोजर चल रहा है। यह सब तैयारी मास्टर प्लान के तहत हो रही है। पुनरीक्षित महायोजना के तहत शहर के मास्टर प्लान का नक्शा तैयार कर लिया गया है। नक्शे को जयपुर की फर्म एके बिल्डकान ने सर्वे के बाद बनाया और शासन को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें ग्रीन एरिया, आवासीय भवन, व्यावसायिक भवन, लघु उद्योग, वृहद उद्योग आदि के लिए भू-उपयोग निर्धारित किया गया है। सड़कों को चौड़ा करने के साथ ही सुंदर व स्वच्छ रखने के लिए ग्रीन बेल्ट को शामिल किया गया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक जून को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक होगी।
जिला पंचायत व नगर पालिका अध्यक्ष के आवास एवं शहरी नियोजन के सचिव, संभागीय नियोजन खंड कानपुर के सहयुक्त नियोजक व सर्वे एजेंसी के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस बैठक में 2022 से 2031 तक के लिए बनाए गए मास्टर प्लान के नक्शे को सार्वजनिक किया जाएगा। इसमें 1978 से 2001 तक के पुराने मास्टर प्लान का प्रारूप भी दिखाया जाएगा।
मानचित्र प्रदर्शन के बाद मांगी जाएंगी आपत्तियां व सुझाव
अधिकारियों की बैठक में मास्टर प्लान का अनुमोदन होने के बाद नक्शे की शहर में दो स्थानों पर प्रदर्शनी लगेगी। इसमें आम लोग नक्शे को देख सकेंगे। कलक्ट्रेट व नगरपालिका कार्यालय में एक माह तक मानचित्र प्रदर्शनी लगाने की योजना है।
इसमें नियुक्त कर्मचारी मानचित्र के बारे में लोगों को बताएगा। इसके साथ ही वह लोगों से आपत्ति व सुझाव मांगेगा। प्रदर्शनी के बाद अधिकारियों की कमेटी गठित होगी। इसमें आपत्तियों व सुझावों को शामिल कर निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद मास्टर प्लान की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

शासन से मंजूरी मिलने के बाद मास्टर प्लान पर काम शुरू हो जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने बताया कि एक जून को अधिकारियों की बैठक में मास्टर प्लान का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed