फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pipeline broken for five days, water supply to 100 houses

Farrukhabad News: पांच दिन से टूटी पाइप लाइन, 100 घरों में नहीं आ रहा पानी

Sun, 30 Nov 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 30 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Pipeline broken for five days, water supply to 100 houses
फोटो-18 पाइपलाइन टूटने के बाद गली में भरा पानी। स्रोत: पाठक
फर्रुखाबाद। अमृत योजना-दो के तहत आवास विकास कॉलोनी को 24 घंटे पानी मुहैया कराने की मंशा से पाइप लाइन डाली जा रही है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था की लापरवाही से पांच दिन पहले नगर पालिका की पाइप लाइन फट गई थी। इससे 100 घरों में पानी आना बंद हो गया। कर्मचारी शनिवार शाम तक मरम्मत नहीं कर सके। इससे पानी की दिक्कत हो रही।
शासन ने 24 घंटे पेयजलापूर्ति देने के लिए आवास विकास को चयनित किया है। इसी के चलते अमृत योजना-दो के तहत स्वीकृत धन से जल निगम की देखरेख में पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ने सोमवार को सेक्टर पांच स्थित डिफेंस कॉलोनी की गली में पाइप लाइन डाली। इससे दो-तीन स्थान पर नगर पालिका की ओर से पेय जलापूर्ति करने वाली पाइप लाइन फट गई। एक स्थान पर मोटी धार निकलने से कॉलोनी के करीब 100 घरों में पेयजलापूर्ति बाधित हो गई। इससे लोगों को दिक्कतें शुरू हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के कर्मचारी शनिवार शाम तक पानी पाइप लाइन की मरम्मत नहीं कर सके। कार्यदायी संस्था के सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि पाइप लाइन में लगातार पानी आने से काम नहीं हो पा रहा है। सक्शन मशीन खराब होने से दिक्कत आई। रविवार सुबह तक मरम्मत करवा देंगे। पंपिंग सेट लगाकर काम शुरू करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed