फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Piles of gravel on the side of the highway, straw being sold somewhere

Farrukhabad News: हाईवे किनारे मौरंग के ढेर, कहीं बिक रहा भूसा

Sun, 30 Nov 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 30 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Piles of gravel on the side of the highway, straw being sold somewhere
फोटो-1 बरेली-इटावा हाईवे पर मसेनी चौराहे के पास लगा मौरंग का ढेर। संवाद
फर्रुखाबाद। ठंड आने से सुबह-शाम कोहरे की दस्तक शुरू हो गई है। ऐसे में इटावा-बरेली हाईवे के किनारे जगह-जगह हादसे की संभावना बढ़ गई है। कई जगह सड़क किनारे मौरंग के ढेर लगे हैं। कई जगह भूसा बिक रहा।
विज्ञापन


दो दिन से शहर से बाहर मार्गों के किनारे कोहरे ने दस्तक दे दी है। लिहाजा दुर्घटनाओं की आशंकाएं भी बढ़ने लगी है। दुर्घटनाओं की मूल वजह सड़कों के किनारे हो रहा अतिक्रमण है, संवाद न्यूज एजेंसी ने इसकी पड़ताल तो स्थिति सामने आई। मसेनी चौराहे से चंद कदम दूर फुटपाथ ही नहीं सड़क पर एक मीटर तक एक ट्रक मौरंग का ढेर लगा है। इसके कुछ आगे भूसे की दुकान के बाहर फुटपाथ तक भूसा भरे बोरे लगे थे। इससे हादसे की आशंका बनी है।
विज्ञापन

पांचाल घाट के पास हाईवे किनारे स्थित एक आरा मशीन की बड़ी-बड़ी लकड़ी को बोटे सड़क पर हादसे को दावत दे रहे हैं। यही नहीं एक स्थान पर दो ट्रॉली से अधिक गोबर पड़ा था। यहां से हर रोज यातायात विभाग के जिम्मेदार ही नहीं, थाना पुलिस और अन्य अफसर भी निकलते हैं, लेकिन वह भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मौरंग पलटते समय नाले के किनारे हाईवे पर कार्यदायी संस्था की ओर से लगाई गई लोहे की जाली टूटने के कगार पर है। इसके कुछ आगे आरा मशीन पर उतरने वाली लकड़ी की बड़े लट्ठों की वजह से जाली लगभग गायब हो चुकी है।




यातायात प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि हाईवे के किनारे से जल्द ही अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। लोगों को यातायात के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

फोटो-1 बरेली-इटावा हाईवे पर मसेनी चौराहे के पास लगा मौरंग का ढेर। संवाद

फोटो-1 बरेली-इटावा हाईवे पर मसेनी चौराहे के पास लगा मौरंग का ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed