{"_id":"60291ffb8ebc3ee93f29954c","slug":"pickup-overturned-in-accident-tractor-hangs-from-culvert-farrukhabad-news-knp6117457124","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर की टक्कर से पिकअप पलटी, ट्रैक्टर पुलिया से लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर की टक्कर से पिकअप पलटी, ट्रैक्टर पुलिया से लटका
विज्ञापन
बदायूं मार्ग पर दुर्घटना के बाद पुलिया से नीचे लटका पड़ा ट्रैक्टर-ट्राली।
- फोटो : FARRUKHABAD
हादसे में पिकअप पलटी, ट्रैक्टर पुलिया से लटका
राजेपुर। बदायूं मार्ग पर सामने से आ रही पिकअप को देखकर चालक ने ट्रैक्टर को सड़क किनारे किया। इससे वह अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे लटक गया। तभी पिकअप और ट्रैक्टर के पीछे आ रहे टैंकर (गैस कैप्सूल) की भिड़ंत हो गई। इसमें पिकअप पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। सड़क पर पिकअप पड़ी होने से बदायूं मार्ग पर दो घंटे तक जाम लगा रहा।
रविवार सुबह घना कोहरा होने से वाहन धीमी गति से लाइट जलाकर चल रहे थे। बदायूं मार्ग पर शहर कोतवाली के गांव अमेठी कोहना निवासी करू राजेपुर से अमृतपुर की ओर ट्रैक्टर ट्राली लेकर जा रहा था। पीछे टैंकर था। गांव कुतुलूपुर के पास सामने से पिकअप आती देख करू ने ट्रैक्टर ट्राली को सड़क से नीचे उतारा, तो उसका पहिया गड्ढे में चला गया। इससे ट्रैक्टर पुलिया से नीचे लटक गया।
पीछे आ रहे टैंकर की सामने से आ रही पिकअप से भिड़ंत हो गई। इससे पिकअप पलट गई। वाहनों की धीमी गति होने से बड़ा हादसा होने से बच गया। ट्रैक्टर चालक करू गिरने से घायल हो गया। सड़क पर पिकअप पलटी होने और ट्राली तिरछी पड़ी होने से बदायूं मार्ग पर जाम लग गया। इसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर गई और घायल ट्रैक्टर चालक करू को सीएचसी में भर्ती कराया। सड़क पर पलटी पड़ी पिकअप व पुलिया से लटके ट्रैक्टर को हटवाया। इससे करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका।