{"_id":"5b71ccce42c79221fe4043dc","slug":"physician-delayed-the-arrival-of-patients-in-lohiya-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिजीशियन के देरी से आने पर मरीजों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिजीशियन के देरी से आने पर मरीजों ने किया हंगामा
फर्रुखाबाद
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
फिजीशियन कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़। अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया अस्पताल में सोमवार को फिजीशियन के देरी से आने पर महिलाओं ने हंगामा किया। इसके साथ ही पर्चा काउंटर पर भी महिलाओं में विवाद हो गया। वहीं, महिला अस्पताल में महिला डॉक्टर के न होने पर सीएमएस ने उन्हें गैरहाजिर कर दिया।
सोमवार को लोहिया अस्पताल की ओपीडी में 1378 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। सुबह से ही मरीजों की भीड़ होेने लगी। पर्चा काउंटर पर मरीजों की भीड़ होने पर अस्पताल कर्मचारियों ने मरीजों की लाइन लगवाई। इस दौरान पर्चा बनवाने को लेकर महिलाएं आपस में ही भिड़ गईं। कर्मचारियों ने उनको शांत किया। फिजीशियन डॉ. अशोक कुमार के कक्ष में न आने पर मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया। यहां पर मरीजों की काफी भीड़ लगी हुई थी।
सुबह करीब 11 बजे फिजीशियन के आने मरीज शांत हुए। भीड़ होने पर महिला और पुरुष की अलग-अलग लाइन लगवाई गई। वहीं, डॉ. बीके दुबे, डॉ. गौरव मिश्रा, डॉ. राजेश तिवारी, डॉ. मनोज पांडेय के कक्षों में भी मरीजों की काफी भीड़ लगी रही। यहां पर भी पहले दिखाने के लिए मरीज धक्कामुक्की करते नजर आए। डॉ. शेखर सक्सेना और डॉ. आरएन सिंह के मेडिकल बोर्ड में होने के कारण ईएनटी मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मरीज यहां से मायूस होकर लौट गए। दवा काउंटर पर भी मरीजों की लाइन लगी हुई थी। उधर, महिला अस्पताल में डॉक्टर श्वेता तिवारी के अपने कक्ष में न होने पर सीएमएस डॉ. कैलाश ने गैरहाजिर कर दिया। हालांकि यहां पर मरीजों की भीड़ लगी थी।