{"_id":"5ff070f68ebc3e40a2104ea7","slug":"photo-taken-after-hours-line-farrukhabad-news-knp603492936","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट खराब होने से एआरटीओ कार्यालय में काम बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेट खराब होने से एआरटीओ कार्यालय में काम बाधित
विज्ञापन
घंटों लाइन के बाद खिंच पाई फोटो
फर्रुखाबाद। इंटरनेट खराब होने से एआरटीओ कार्यालय में कई घंटे काम बाधित रहा। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फोटो खिंचवाने आए लोगों को चार घंटे तक लाइन में लगे रहे। कर्मचारियों ने मोबाइल के नेटवर्क से जैसे तैसे काम चलाया। स्पीड कम होने से एक आवेदक की फोटो खिंचने में दस मिनट से अधिक का समय लग रहा था।
कैश के पटल पर भीम बाबू फीस जमा करने का काम कर रहे थे, लेकिन इंटरनेट फेल होने से फीस जमा नहीं हो सकी। वाहन पंजीयन के पटल पर भी काम धीमी गति से हुआ। लाइसेंस बनवाने के लिए पटल से कार्यालय के गेट के बाहर तक आवेदकों की लाइन लगी रही। पटल कर्मचारी मोबाइल के नेटवर्क से काम चला रहा था।
नेटवर्क धीमा होने से एक फोटो को खींचने व अंगूठा का निशान फीड करने में दस मिनट से अधिक समय लग रहा था। खड़े खड़े थकने पर कई लोग बैठ गए थे। एआरटीओ शांतिभूषण पांडेय ने बताया कि इंटरनेट धीमा होने से काम धीमा हुआ। लाइसेंस के लिए दो सौ लोगों को तारीख मिली थी, इसलिए लंबी लाइन लगी।