फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pharmacist students are not getting CHC for apprenticeship

Farrukhabad News: फार्मासिस्ट छात्रों को अप्रेंटिस के लिए नहीं मिल रहे सीएचसी

Wed, 28 Aug 2024 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist students are not getting CHC for apprenticeship
फर्रुखाबाद। फार्मासिस्ट छात्र अप्रेंटिस के लिए सीएचसी न मिलने से भटक रहे हैं। अस्पताल आवंटन के लिए वह सीएमओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं पहुंच वाले छात्रों को वरीयताक्रम तोड़कर अस्पताल आवंटित कर दिए गए। नगरीय अस्पतालों में तो खेल के आगे नियमावली भी फेल है।
विज्ञापन


डी फार्मा छात्रों को किसी भी सरकारी अस्पताल में 90 दिन अप्रेंटिस करनी होती है, जबकि बी फार्मा छात्रों के लिए 45 दिन का प्रशिक्षण अनिवार्य है। इससे फार्मासिस्ट की पढ़ाई कर रहे छात्र अप्रेंटिस के लिए सीएमओ कार्यालय में आवेदन जमा कर रहे हैं। कई माह बीतने के बावजूद उन्हें प्रशिक्षण के लिए कोई अस्पताल आवंटित नहीं हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में फार्मासिस्ट छात्रों की खासी भीड़ लगी थी। कुछ छात्रों ने बताया कि उनके बाद में आवेदन जमा करने वाले छात्रों को अस्पताल आवंटित कर दिया गया है। जबकि उन्हें अस्पताल कब मिलेगा, यह भी कोई ढंग से बताने वाला नहीं है। नियमानुसार प्रत्येक सीएचसी पर एक फार्मासिस्ट की तैनाती होने पर चार छात्रों को प्रशिक्षण दिया जा सकता है। एक से अधिक फार्मासिस्ट होने पर दो-दो छात्रों को प्रशिक्षण देने का नियम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शहर व इससे सटे अस्पतालों में अनगिनत छात्र प्रशिक्षण के लिए भेजे जा रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि बिना अस्पताल जाए प्रशिक्षण प्रमाणपत्र लेने के लिए अलग से सुविधा शुल्क तय किया जा रहा है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक अगस्त से पटल प्रभारी लिपिक अवकाश पर है। इससे छात्रों को अस्पताल आवंटित नहीं हो सके।

दूसरी ओर सिविल अस्पताल लिंजीगंज की फार्मासिस्ट अपर्णा यादव ने बताया कि अगस्त में उनके पास तीन छात्र भेजे गए हैं। इन दिनों करीब 10 छात्र प्रशिक्षण ले रहे हैं। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि लिपिक के अवकाश पर होने से अस्पताल आवंटन में विलंब हुआ है। मंगलवार को 30 छात्रों को सीएचसी आवंटित कर दी गई। वरीयताक्रम से सभी छात्रों को अस्पताल आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed