{"_id":"6ae7840696c867d99002399d","slug":"permission-granted-to-remove-spectacles-for-examination-and-to-keep-the-mangalsutra-farrukhabad-news-c-222-1-frk1004-151067-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चश्मा उतरवाकर जांच, मंगलसूत्र ले जाने की मिली छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चश्मा उतरवाकर जांच, मंगलसूत्र ले जाने की मिली छूट
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के अंतिम दिन रविवार को दो पालियों में परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर सख्ती दिखाई दी है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र, दो फोटो, आधार कार्ड व दो पेन ले जाने की अनुमति दी गई। अन्य सामान बाहर ही उतरवा दिया गया। दोनों पालियों में 4519 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
22 केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आयोजित हुई। सुबह की पाली में 8688 व दूसरी पाली में 8688 अभ्यर्थी शामिल होने थे। कुल 17,376 में से 4,519 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। 12,857 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह साढ़े सात बजे से अभ्यर्थी कतार में लग गए। आठ बजे से गेट पर जांच शुरू हुई। अभ्यर्थियों के चश्मे उतरवाकर मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। पानी की बोतल भी अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। मोबाइल, घड़ी, बैग, पर्स, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अन्य प्रतिबंधित सामान केंद्र के बाहर ही रखवा दिए गए। महिलाओं को मंगलसूत्र ले जाने की छूट मिली। सोने के आभूषण को छोड़ अन्य आभूषण नहीं ले जाने दिए गए।
देश की सेवा के बाद अब सिविल सेवा की ओर कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। देश की 28 साल तक सेवा करने के बाद अब जनता की सेवा करने के उद्देश्य से हरदोई के पूर्व सैनिक मुकेश पाल ने पीईटी दी। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर अलग-अलग अनुभव साझा किए। किसी को पेपर काफी सरल लगा तो किसी को गणित तो किसी को सामान्य ज्ञान के सवालों ने उलझाए रखा।
विज्ञापन
फोटो-25, मुकेश पाल
हरदोई निवासी पूर्व सैनिक मुकेश पाल ने बताया कि उन्होंने 28 साल तक देश की सेवा की है। अब वह नौकरी के माध्यम से जनता की सेवा करना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से पीईटी दी है।
फोटो-26, समा सिद्दीकी
इटावा निवासी समा सिद्दीकी ने बताया कि उन्होंने 100 में से 60 प्रश्न हल किए हैं। सामान्य ज्ञान के कुछ सवाल कठिन लगे। अन्य प्रश्न सही रहा है।
फोटो-27, हंसिका
कन्नौज निवासी हंसिका तिवारी ने बताया कि गणित के प्रश्न कठिन थे। इन्हें हल करने में काफी समय लग गया। अन्य प्रश्न करने में कोई दिक्कत नहीं हुई।
फोटो-28, रामरतन सिंह
रामरतन सिंह ने बताया कि सामान्य ज्ञान के प्रश्न सरल थे, जबकि अन्य प्रश्न कुछ कठिन लगे। करीब 80 अंकों के प्रश्न हल किए, जो पढ़ा वही आया था।