{"_id":"5b8c270c42c7922ee41031db","slug":"people-leavimg-kanshram-colony-cut-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम कालोनी से पलायन शुरू, बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम कालोनी से पलायन शुरू, बिजली काटी
farrukhabad
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया में भरा बाढ़ का पानी। अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों में दहशत है। शौचालय के टैंक उफनाने से कई लोगों के शौचालय भी ब्लॉक हो गए हैं। बिजली बंद कर दी गई है। जगह-जगह गंदगी फैली है। दो दिन से नलकूप बंद हैं। इससे लोग कालोनी स्थित अपने आवास में ताला डालकर परिचितों या रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। कालोनीवासियों में नगर पालिका के खिलाफ रोष व्याप्त है।
कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया में 1296 आवास बने हैं और करीब पांच हजार लोग रह रहे हैं। शनिवार को कांशीराम कालोनी में बाढ़ का पानी घुस गया था। अमर उजाला ने रविवार के अंक में खबर प्रकाशित कर चेताया था कि पानी बढ़ा तो दिक्कतें बढ़ेंगी। रविवार को पानी बढ़ने से कालोनी के चारों ओर पानी भर गया। ट्रांसफार्मर के पास लगे बिजली के मीटर पानी से घिर गए। उनके अंदर पानी पहुंच गया। सूचना पर पहुंचे सभासद रावेश मिश्र ने बिजली लाइन कटवा दी। कालोनी में जगह-जगह कूड़ेदान गंदगी से भरे पड़े हैं। कालोनी में ब्लॉक 64 के पास बने करीब दो सौ से ज्यादा लैट्रीन टैंक उफना गए हैं, जिससे दुर्गंध उठ रही है।
चांदबीबी ने बताया कि उनके घर का शौचालय ब्लाक हो गया है। सभासद से कहते हैं तो वह भी ध्यान नहीं देते। सफाईकर्मी सफाई के नाम पर पैसे मांगते हैं। सभासद रावेश मिश्र ने बताया कि पालिका अध्यक्ष और पीओ डूडा को अवगत करा दिया गया है।