फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Payment of five lakhs in the account of the firm's brother-in-law of the head

प्रधान के देवर की फर्म के खाते में पांच लाख का भुगतान

Mon, 20 Dec 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Payment of five lakhs in the account of the firm's brother-in-law of the head
फर्रुखाबाद। कायमगंज ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटिया में पंचायतघर के निर्माण की सामग्री का पांच लाख से अधिक का भुगतान के प्रधान के देवर की फर्म के खाते में कर दिया गया। यहां बिना आदेश पंचायत भवन ध्वस्त कराकर नया भवन स्वीकृत करा लिया गया था। इस पर डीपीआरओ ने सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कटिया में बीआरजीएफ योजना के तहत 12 वर्ष पूर्व बने पंचायतघर को बिना आदेश ही ध्वस्त करा दिया गया था। पुराना पंचायतघर न दिखाकर नया स्वीकृत करा लिया गया। इसका निर्माण चल रहा है। बिना आदेश पुराना पंचायतघर ध्वस्त कराने की जानकारी होने पर डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने गांव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि तत्कालीन प्रधान व सचिव ने पंचायतघर ध्वस्त कराया था, जबकि नए पंचायत भवन का निर्माण वर्तमान प्रधान तबस्सुम बेगम करा रहीं हैं। उनके देवर की मुकीम बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान कंपिल में है। देवर की फर्म के खाते में पांच लाख से अधिक का भुगतान किया गया है। लेबर का भी भुगतान उसी फर्म को कर दिया गया। पूछताछ में सचिव रंजीत यादव ने डीपीआरओ को बताया कि तत्कालीन सचिव कपिल देव त्रिपाठी ने अब तक उन्हें चार्ज नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय व पंचायतघर के कायाकल्प का पैसा भी निकाला जा चुका है। हैंडपंप रिबोर के नाम पर धनराशि निकाली गई, लेकिन काम नहीं कराया गया। डीपीआरओ को सामुदायिक शौचालय में न तो पानी की सप्लाई मिली और न ही रैंप का निर्माण। नामित केयर टेकर कभी शौचालय साफ करने नहीं जाती।
उन्होंने केयरटेकर के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत सचिव रंजीत यादव को काम में लापरवाही में प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत शिवरई बरियार व रुनी चुरसाई में पंचायतघर व सामुदायिक शौचालय निर्माण में काम से अधिक धनराशि निकालने के मामले में भी जवाब मांगा है।

वर्जन
ग्राम पंचायत कटिया की प्रधान तबस्सुम के देवर मुकीम खान ने बताया कि उनकी फर्म को जो भी भुगतान किया गया है, उसके मैटेरियल खरीद का एक-एक वाउचर मेरे पास उपलब्ध है। कोई भी अधिकारी जांच कर सकता है। घपले का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed