फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Patriotic programs flourished in Amrit Mahotsav

अमृत महोत्सव में देशभक्ति कार्यक्रमों की रही धूम

Sat, 18 Dec 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Patriotic programs flourished in Amrit Mahotsav
फतेहगढ़ स्थित डीएन कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। अमृत महोत्सव के समापन पर देशभक्ति कार्यक्रमों की धूम रही। छात्राओं ने क्रांतिकारियों का स्वरूप धारण कर आजादी के आंदोलन में उनकी भूमिका का मंचन किया। भारत पाकिस्तान युद्ध का मंचन कर देश की सेना की ताकत का लोगों को अहसास कराया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के वंशजों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित डीएन डिग्री कॉलेज में स्वतंत्रता के 75 वर्ष के उपलक्ष में आयोजित अमृत महोत्सव अभियान के समापन पर समारोह किया गया। इसका शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया। अभियान संयोजक ऋषि दत्त शर्मा ने बताया कि एक माह चला यह कार्यक्रम झांसी की रानी महारानी लक्ष्मी बाई की जयंती 19 नवंबर से शुरू हुआ था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में कुल 417 ग्राम पंचायत व 93 वार्डों में कार्यक्रम चलाया गया। मदन मोहन कनोडिया इंटर कॉलेज की छात्रा कौशिकी, शगुन, कृतिका, दिव्यांशी, श्रुति, दीक्षा, सारिका, स्वेता ने भारत के विभिन्न क्रांतिकारियों का स्वरूप धारण कर आजादी के आंदोलन में उनकी भूमिका का मंचन किया। एनएकेपी डिग्री कॉलेज की छात्रों ने 1971 भारत पाकिस्तान युद्ध का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएन डिग्री कॉलेज की छात्रा राणा हिजाब ने अमृत महोत्सव एवं स्वदेशी आंदोलन पर विचार रखें। कानपुर से आए अमृत महोत्सव अभियान के सह प्रांत अभियान प्रमुख लेखक संघ विचारक अभिनव चक ने कहा कि हमें आजादी बहुत परिश्रम के बाद मिली है।

बाबू सिंह जय सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के छात्र रंजीत, सौरभ, सुमित, आदित्य, अर्चित, अपूर्व, सिमरा आकांक्षा ने भारतीय सेना के सम्मान में नाटक का मंचन किया। आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल ने भारत माता की आरती की। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज पुनीत दुबे बॉबी, मनोज मिश्रा, अरविंद शुक्ला आदि को सम्मानित किया गया। जिला प्रचारक प्रवीण, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, रवि शंकर चौहान, निहारिका पटेल, शिवओम पांडेय, डॉ.सुबोध वर्मा, वीरेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed