फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Patient thrown out from emergency of Lohia Hospital

लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी से मरीज को बाहर फेंका

Mon, 13 Sep 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Patient thrown out from emergency of Lohia Hospital
लोहिया अस्पताल की इंमरजेंसी के बाहर जानकारी देता सचिन व स्ट्रेचर पर लेटी उसकी मां। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंची महिला मरीज को डॉक्टर ने भर्ती किया, सिटी स्कैन कराया लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं देखी। बिना रेफर लेटर दिए मरीज को बाहर निकाल दिया गया। स्ट्रेचर के पास पड़ी बीमार मां के पास बेटे और बेटियां डेढ़ घंटे तक रोते रहे लेकिन स्वास्थ्य कर्मी नहीं पसीजे। बेहोशी की हालत में उन्हें लेकर बच्चे घर चले गए।
विज्ञापन

हैवतपुर गढ़िया कांशीराम कालोनी निवासी ऊषा (58) को रविवार शाम दौड़ा पड़ गया। सोमवार सुबह करीब सात बजे पुत्र सचिन, पुत्री आरती और मोहिनी उन्हें लेकर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. मनोज पांडेय ने महिला को भर्ती करके ग्लूकोज चढ़ाने के लिए ड्रिप लगाई गई। कुछ देर बाद डॉक्टर ने सीटी स्कैन के लिए भेज दिया। वहां से लौटने पर कर्मचारियों ने बची आधी बोतल चढ़ाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

सचिन ने बताया कि ड्यूटी स्टाफ ने सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय या प्राइवेट अस्पताल ले जाने की सलाह दे दी। सीटी स्कैन की रिपोर्ट भी किसी ने नहीं देखी। बेटियों और बेटे ने गरीबी का हवाला देकर इलाज का आग्रह किया लेकिन स्टाफ ने मरीज को बाहर कर दिया। इमरजेंसी के बाइक करीब डेढ़ घंटे मरीज स्ट्रेचर पर पड़ी रही और बच्चे रोते रहे। बाद में बेहोश मां को ई-रिक्शा पर लेकर घर चले गए। सचिन ने कहाकि मंगलवार को बीमार मां को लेकर डीएम के पास जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मरीज को इमरजेंसी से बाहर करने की कोई शिकायत नहीं मिली है। मैं सच्चाई का पता लगाकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजूंगा। जिस कर्मचारी की मौत हुई थी, उसका शव कर्मचारी गेट के पास पड़ा होने की जानकारी दे रहे हैं।
-डॉ. वीके दुबे, प्रभारी सीएमएस लोहिया अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed