फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Passengers going to Etah are troubled, crowd at the bus stand

Farrukhabad News: एटा जाने वाले यात्री परेशान, बस अड्डे पर भीड़

Tue, 28 Oct 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 28 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Passengers going to Etah are troubled, crowd at the bus stand
फोटो- 15 रोडवेज बस अड्डा पर बसों के इंतजार में खड़ी यात्रियों की भीड़। संवाद - फोटो : अंकित तिवारी
फर्रुखाबाद। दिवाली के बाद यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। रोडवेज की एटा जाने वाली बसों की संख्या कम है। दिल्ली जाने वाली बसों के चालक-परिचालक रास्ते में खड़े एटा के यात्री नहीं बैठाते।
विज्ञापन

ऐसे में एटा जाने वाले यात्रियों को सोमवार को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। दिवाली पर घर आए लोगों की वापसी शुरू हो गई है। बस अड्डे पर कानपुर, एटा, मैनपुरी, आगरा, इटावा, दिल्ली, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं आदि से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। सबसे ज्यादा दिक्कत एटा जाने वाले यात्रियों को हो रही है।
विज्ञापन

इन दिनों कायमगंज चौराहे और रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की वजह से बस अड्डे पर बसों की संख्या कम है, लिहाजा यात्री परेशान हैं। सोमवार दोपहर 12 बजे से बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ शाम चार बजे तक रही। जब भी बस आईं, तब यात्रियों की भीड़ धक्का-मुक्की करके ही बस में चढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के अधिक यात्री होने की वजह से रोडवेज बसों के चालक-परिचालक कायमगंज, अलीगंज और एटा तक के यात्रियों को नहीं बैठाते। सबसे पहले दिल्ली के यात्रियों को सीट पर बैठाते हैं। इसके बाद अलीगढ़, बुलंदशहर आदि के यात्रियों को बैठाते हैं।

एटा के यात्री लोकल बसों पर ही आश्रित हैं। इससे खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि बस का स्टाफ यात्री को मना नहीं करता। एटा की बसें पर्याप्त हैं। यदि देरी होती है तो स्थानीय स्तर पर बस भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed