फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Passenger waiting room collapses by tractor collapse, death of elderly in farrukhabad

ट्रैक्टर की टक्कर से यात्री प्रतीक्षालय ढहा, वृद्ध की मौत

Wed, 08 Aug 2018 12:03 AM IST
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Updated Wed, 08 Aug 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Passenger waiting room collapses by tractor collapse, death of elderly in farrukhabad
यात्री प्रतीक्षालय का मलबा हटाते ग्रामीण व पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर गांव ताजपुर के पास बने यात्री प्रतीक्षालय में बालू लादकर आ रहे एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे प्रतीक्षालय ढह गया। दोपहर करीब दो बजे घटी इस घटना में प्रतीक्षालय के नीचे बैठे दो वृद्ध सहित तीन लोग मलबे में दब गए। इसमें एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें सीएचसी राजेपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव भुवनपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक लालसिंह (80), ताजपुर निवासी जगदीश (70) व जनवेश पुत्र सत्यप्रकाश वाहन के इंतजार में यात्री प्रतीक्षालय में बैठे थे। उधर, राजेपुर की ओर से एक ट्रैक्टर ट्राली में बालू लादकर आ रहा था। अचानक चालक ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया। इससे ट्रैक्टर यात्री प्रतीक्षालय से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूरा प्रतीक्षालय भरभराकर गिर पड़ा। उसके नीचे बैठे लोग दब गए। यह देख कुछ दूरी पर खड़ी यूपी 100 गाड़ी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास के लोगों की सहायता से मलबे को हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीण व पुलिस कर्मी कड़ी मशक्कत से करीब एक घंटे बाद पूरा मलबा हटा सके। तब तक जगदीश की मौत हो गई थी। घायल जनवेश व लाल सिंह को निकाल कर एंबुलेंस से राजेपुर सीएचसी भेज दिया गया। वहीं, चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। सूचना के काफी देर बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उसने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। अमृतपुर थानाध्यक्ष राम प्रकाश ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed