{"_id":"587273f74f1c1b1729ba8164","slug":"party-flags-and-three-vehicles-were-seized-hutter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टियों के झंडे व हूटर लगी तीन गाड़ियां सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टियों के झंडे व हूटर लगी तीन गाड़ियां सीज
अमर उजाला ब्यूरो,फर्रुखाबाद
Updated Sun, 08 Jan 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
फतेहगढ़ कोतवाली में खड़ी सांसद के स्टीकर लगी गाड़ी व मौजूद एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। बसपा, सपा और भाजपा का झंडा और हूटर लगी तीन गाड़ियों को पुलिस ने पकड़ लिया। चालकों के पास कोई भी कागज न होने पर पुलिस ने तीनों वाहनों को सीज कर दिया है। बताया जा रहा है कि गाड़ियां तीनों पार्टियों के चुनाव प्रचार में लगी हैं। आदर्श आचार संहिता लगने के बाद भी हूटर और पार्टी का झंडा लगाकर कई गाड़ियां सड़कों पर दौड़ रही हैं। रविवार को फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने चौराहे के पास बसपा, सपा और भाजपा के झंडा व हूटर लगी तीन गाड़ियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
सपा का झंडा और हूटर लगी गाड़ी को भोपतपट्टी निवासी पवन प्रकाश चला रहा था। बागपत निवासी विनय जौहरी बसपा का झंडा और हूटर लगी गाड़ी को चला रहा था। गाड़ी के पीछे शीशे पर सांसद लिखा है। भाजपा का झंडा व हूटर लगी गाड़ी को संजीव निवासी चोबदारान थाना मऊदरवाजा चला रहा था। पुलिस गाड़ियों और चालकों को कोतवाली लाई। चालकों के पास गाड़ी के कोई भी कागज उपलब्ध नहीं थे। इस कारण पुलिस ने तीनों गाड़ियों को सीज कर दिया। बताया जा रहा है बसपा झंडा लगी गाड़ी चुनाव प्रचार में लगी है।
विज्ञापन