फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Panic in the village due to erosion of Ganga, many families are homeless

Farrukhabad News: गंगा के कटान से गांव में दहशत, कई परिवार बेघर

Sat, 11 Oct 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 11 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Panic in the village due to erosion of Ganga, many families are homeless
फोटो-29, पैलानी दक्षिण में कटान करती गंगा को देखते भयभीत खड़े परिवार के लोग। संवाद
शमसाबाद। गंगा का जलस्तर भले ही अब घटने लगा हो, लेकिन कटान का खतरा अभी टला नहीं है। लोगों के घर गंगा की तेज धार में समाते जा रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीण भयभीत हैं। कई परिवारों ने सड़क के किनारे डेरा डाल लिया है।
विज्ञापन

लगातार हो रहे कटान से गांव के कई घर और खेत खतरे की जद में आ गए हैं। कुछ परिवारों के मकान कटान की चपेट में आने से ढह गए, जिससे लोग सड़क किनारे डेरा डालने को मजबूर हैं। कई परिवारों ने सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन शुरू कर दिया है। पैलानी दक्षिण गांव में गंगा की धारा तेजी से किनारों को काट रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ ही दिनों में कई बीघा जमीन गंगा में समा चुकी है। वहीं खेतों के साथ घरों तक खतरा पहुंच गया है। गांव के लोग ग्राम प्रधान जुबेर खां से बार-बार गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें सुरक्षित स्थान पर बसाने की व्यवस्था की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि इस बार कटान की रफ्तार पिछले सालों से कहीं ज्यादा तेज है। गंगा का रुख लगातार गांव की ओर बढ़ रहा है। अगर जल्द रोकथाम नहीं की गई तो पूरे गांव के अस्तित्व पर खतरा मंडरा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed