फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   pani ki killat

कांशीराम कालोनी व गंगानगर के 1700 घरों में पानी ठप

Fri, 24 Sep 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
pani ki killat
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद जनता को शुद्ध पेयजल भी नहीं दे पा रही है। हैवतपुर गढ़िया स्थित कांशीराम कालोनी के 1200 आवासों में दो दिन से पानी नहीं पहुंच रहा है। गंगानगर की चार गलियों के करीब 500 घरों में भी तीन दिन से पेयजलापूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी में आठ दिन पहले भी तीन दिन तक आपूर्ति नहीं हुई थी। नलकूप में आई खराबी के चलते गुरुवार शाम से फिर पानी की आपूर्ति बंद हो गई। ऐसे में चार मंजिल ऊंची इमारतों पर हैंडपंपों से पानी भरकर लोग ले जा रहे हैं। सबसे ज्यादा बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों को दिक्कत हो रही है। इधर, गंगा नगर कालोनी में राकेश कुमार, दीपू, राजेश शर्मा और मुख्य नाले के किनारे की गलियों में तीन दिन से पानी नहीं आ रहा है। मोहल्ले वालों ने बताया कि मुख्य गली में लगे हैंडपंप भी खराब हैं। ऐसे में जनता परेशान है। मोहल्ले की कुछ महिलाएं शुक्रवार दोपहर में लाल सराय टंकी पर पहुंचीं लेकिन सही जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

काशीराम कॉलोनी के आजाद ने बताया कि नलकूप हर 15-20 दिन में मोटर फुंक जाता है। इसकी वजह से पानी की समस्या हो जाती है।
कॉलोनी के महताब ने बताया कि उनके यहां पानी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। छतों पर रखी टंकियां भी टूटी हैं। पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
कांशीराम कालोनी निवासी गोमती मिश्रा ने कहा कि तीसरी मंजिल पर रह रही हैं। पानी न आने पर हैंडपंप से पानी भरना मजबूरी है। बहुत परेशानी होती है।
कालोनी की शांति देवी ने बताया कि 60 साल की उम्र में हैंडपंप से पानी भरना बेहद दुखदाई है। कालोनी में तमाम परिवारों में सिर्फ महिलाएं व बच्चे ही हैं।
बाग रुस्तम मोहल्ले में करीब 15 दिन से बालू मिला पानी आ रहा है। पानी की टंकियों में भी बालू भर गई गई। इससे लोग खासे परेशान हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि पानी पीने के लायक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘कांशीराम कालोेनी के एक नलकूप में फाल्ट हुआ है। उसे खुलवाया जा रहा है। दूसरे से जलापूर्ति को कहा गया है। वहीं गंगानगर में नलकूप में बिजली से संबंधित खराबी के चलते दिक्कत आई थी। शुक्रवार को सही हुई है। अब पानी नियमित मिलेगा।’
- गौरव मिश्रा, जेई जलकल नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed