फर्रुखाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के तहत होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में स्थान पाने के लिए कवायद के बावजूद शहर की गंदगी साफ नहीं हो पा रही है। इससे शहर की जनता को भी दिक्कत हो रही है।
छावनी मोहल्ले के मुन्ना अंसारी के खाली प्लाट में लगे कूड़े के ढेर की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से रविवार के अंक में प्रकाशित किया, तो पालिका की नींद टूटी। सुबह ही कर्मचारियों की टीम ट्रैक्टर-ट्राली लेकर पहुंची, तो तीन घंटे में सभी कूड़ा भरकर पूरे प्लाट में झाड़ूू लगा दी गई। मोहल्ले के रमेश चंद्र ने बताया कि पहली बार प्लाट का पूरा कूड़ा उठाकर झाड़ूू लगाई गई है। यहां से निकलना मुश्किल होता था। अब गर्मी में तो संक्रमण फैलने की आशंका बनी थी। फहीम बताते हैं कि सुबह ही कर्मचारियों ने काम शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि अब कर्मचारी कूड़ा न डालें, तो सही रहे। बताया कि अब यदि दोबारा प्लाट में कूड़ा डाला गया, तो वह इसकी शिकायत अधिकारियों से करेंगे।

शहर के मोहल्ला छाबनी के खाली प्लाट में डाले गए कूड़े को उठाते सफाई कर्मी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD