{"_id":"613114018ebc3e7a240433ac","slug":"paan-seller-dies-in-bike-collision-advocate-serious-farrukhabad-news-knp649790952","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में पान विक्रेता की मौत, अधिवक्ता गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में पान विक्रेता की मौत, अधिवक्ता गंभीर
विज्ञापन
सलीम का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
राजेपुर। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में पान विक्रेता की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रेफर कर दिया गया है।
शहर के मोहल्ला खटकपुरा सिद्दीकी निवासी सलीम कुरैशी (35) शाहजहांपुर में रह रहे बीमार मामा को देखने शुक्रवार सुबह गया था। साथ में पत्नी भूरी बेगम और दो माह का बेटा भी था। सलीम की पान की दुकान है। वह पत्नी, बच्चे को छोड़कर वापस जा रहा था। शाम करीब साढ़े तीन बजे बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अहमदपुर गढ़िया के पास सामने से आ रही बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
इसमें सलीम व दूसरी बाइक पर सवार फतेहगढ़ कोतवाली के नौगवां कैंट निवासी अधिवक्ता गौरव तिवारी घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे दरोगा सुरेंद्र सिंह यादव ने दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां सलीम को मृत घोषित कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर गौरव को रेफर कर दिया गया है। दरोगा ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

सलीम के रोते बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन