{"_id":"6af60da0ebb1e30e150f4167","slug":"overbridge-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-112468-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सूचना पट पर ओवरब्रिज बनना शुरू, मौके पर खोदाई तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सूचना पट पर ओवरब्रिज बनना शुरू, मौके पर खोदाई तक नहीं
विज्ञापन
फोटो-25, शहर के गढि़या ढिलावल में ओवरब्रिज निर्माण की कार्यशाला के सामने लगा बोर्ड। संवाद
- ढिलावल में कार्यदायी संस्था करवा रही कार्यशाला की स्थापना
- 25 अक्तूबर 2026 से 24 अक्तूबर 2028 तक की डेडलाइन तय
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ व फर्रुखाबाद-नीबकरोरी रेलमार्ग पर एक किलोमीटर से अधिक लंबे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य 25 अक्तूबर से शुरू होना था लेकिन 18 दिन बाद भी काम शुरू नहीं हुआ। हैरत की बात यह है कि मौके पर काम शुरू होने व समाप्त होने की तिथि के साथ प्रोजेक्ट बोर्ड जरूर लगा दिया गया है। फिलहाल कार्यदायी संस्था ढिलावल में कार्यशाला की स्थापना कर रही है। शुरुआती लेटलतीफी से तय समय सीमा में काम पूरा होना मुश्किल दिख रहा है।
शहर के ठंडी सड़क देवरामपुर और कुइया बूट रेलवे क्रासिंग पर 1013.710 मीटर लंबा और 7.50 मीटर चौड़े ओवरब्रिज के निर्माण को शासन ने 31 मार्च 2026 को स्वीकृति प्रदान की थी। इसके निर्माण में 97.43 करोड़ 28 लाख रुपये खर्च होंगे। कार्यदायी संस्था उप्र राज्य सेतु निगम ने कार्यदायी संस्था मैसर्स अनिल एसोसिएट्स बरेली को काम दिया है। कार्यदायी संस्था ने करीब एक महीने पहले से गढि़या ढिलावल अंडरपास के नजदीक कार्यशाला का निर्माण शुरू कर दिया। इसमें कई बड़ी मशीनों की स्थापना कर दी गई। यही नहीं देखरेख करने वाले अधिकारियों और श्रमिकों के आवास भी बनाए हैं।
पिछले सप्ताह यहां प्रोजेक्ट बोर्ड लगाया गया। इसमें कार्य प्रारंभ की तिथि 25 अक्तूबर 2026 दर्शाई गई, जबकि काम पूरा होने की तिथि 24 अक्तूबर 2028 तय होना दर्शाई गई। धरातल पर स्थिति यह है कि जिस स्थान पर ओवरब्रिज का निर्माण होगा वहां अभी किसी तरह का काम शुरू नहीं किया गया है। कार्यदायी संस्था की लेटलतीफी से समय से काम पूरा होने सेतु निगम के लिए चुनौती होगा।
विज्ञापन
वन विभाग पेड़ों का करेगा मूल्यांकन, एनओसी नहीं
एक किमी लंबे ओवरब्रिज निर्माण की जद में कई पेड़ भी आ रहे हैं। इनके कटान के लिए वन विभाग से एनओसी लेना अनिवार्य होगा। कार्यदायी संस्था ने कुछ दिन पहले वन विभाग को पत्र देकर पेड़ों का मूल्यांकन करने का आग्रह किया। वन क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि त्योहारों के चलते मूल्यांकन नहीं हो सका। शुक्रवार से पेड़ों का मूल्यांकन कर दिया जाएगा। तभी पेड़ों की संख्या का पता चलेगा।
जिम्मेदार बोले-दिसंबर में काम शुरू होने की उम्मीद
सेतु निगम के सहायक अभियंता वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि रेलवे और सिविल की संयुक्त ड्राइंग सेंक्शन होने के लिए भेजी है। संस्था ने बेसिक काम शुरू कर दिया है, इसीलिए बोर्ड पर तिथि लिख दी है। जब तक रेलवे से स्वीकृति नहीं मिलती, तब तक काम शुरू करना ठीक नहीं रहता। बाद में बदलाव करना मुश्किल होता है फिर भी दिसंबर में काम शुरू होने की पूरी उम्मीद है।