फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Outrage over the death of fellow teachers

साथी की मौत पर शिक्षकों में नाराजगी

Thu, 08 Dec 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Thu, 08 Dec 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Outrage over the death of fellow teachers
त्रिपोलिया चौक पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन करते अटेवा शिक्षक। - फोटो : amarujala
ुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग लेकर आल टीचर्स इंपलायज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) की अगुवाई में लखनऊ में विधान सभा घेरने गए शिक्षकों पर पुलिस ने जमकर लाठी बरर्साइं। इससे एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए।
विज्ञापन


जगह-जगह शिक्षकों ने जुलूस निकालकर और शोकसभा कर सरकार की निंदा करते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


गुरुवार को लोहाई रोड स्थित मदन मोहन कनौडिया बालिका इंटर कालेज में शिक्षकों ने शोकसभा कर निंदा प्रस्ताव दिया। शिक्षकाें ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रदेश सरकार की निंदा और भर्त्सना की। इस मौके पर पूनम, नीलम, कुसमलता और अंजना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


रेलवे रोड स्थित रस्तोगी इंटर कालेज के शिक्षकों ने शिक्षण कार्य का बहिष्कार करते हुए शोक सभा कर पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली और प्रदेश सरकार की निंदा की। उन्होंने 2005 के बाद नियुक्ति शिक्षको और कर्मचारियो की पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, हिमांशु शुक्ला, रमेश कुमार, सुधीर पाल, राकेश कुशवाह, राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमारी, अनुराग सिंह, सतेंद्र सिंह, संजीव सिंह, शेलेश दुबे, दिनेश त्रिपाठी, प्रमोद शुक्ला, राजीव दीक्षित, महेश चंद्र, मोहम्मद युसुफ आदि मौजूद रहे।


बढ़पुर स्थित क्रिश्चियन इंटर कालेज के शिक्षकों ने कहा लोक तंत्र में अधिकाराें को मांग करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। शिक्षको और कर्मचारियों पर लाठी चार्ज किया जाना निंदनीय है। इसके साथ ही शिक्षक रामआसरे की मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजली दी।

इस मौके पर कृष्ण दीप शर्मा, पीके दीक्षित आदि मौजूद रहे। अटेवा के बैनर तले शिक्षकों ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर नाराजगी व्यक्त की और आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस मौके पर रस्तोगी कालेज, भारतीय पाठशाला, रामानंद इंटर कालेज, एनएकेपी इंटर कालेज, महात्मा गांधी इंटर कालेज राजेपुर, महावीर इंटर कालेज नगला खैरबंद, मोहनलाल शुक्ला समेत दर्जनो विद्यालयों में तालाबंदी कर कार्य बहिष्कार किया गया।

भारतीय पाठशाला इंटर कालेज के शिक्षको ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रधानाचार्य को दिया। ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षको पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जाए। इस मौके पर गुलशन कुमार धीर, निशांत कुमार यादव, अंकुर त्रिपाठी, वीरकांत अगिभनहोत्री, संत कुमार गौतम और अखिलेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य पदाधिकारियों ने बैठक कर सरकार की कायराना हरकत का विरोध किया। परिषद के अध्यक्ष महेशचंद्र वर्मा ने मृतक अध्यापक को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की। इस मौके पर रामकिशोर मिश्रा, प्रमोद गंगवार, दिनेश कुमार वर्मा, शकुंतला कटियार आदि मौजूद रहे।

महावीर इंटर कालेज नगला खैरबंद में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेशपाल शाक्य, नरेशचंद्र वर्मा, प्रभात यादव, सुब्रत शाक्य, सुनील मौर्य, प्रवेश शाक्य, सचिन शाक्य, मंजू शाक्य और महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।


शमसाबाद स्थित एसके इंटर कालेज के शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रख मृत शिक्षक को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सुधीर सिंह, धीरेंद्र कुमार, विमल सचान, वेद प्रकाश, सदानंद, आदेश गंगवार, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियों ने मृत शिक्षक को श्रद्धांजलि देते हुए शोक सभा का आयोजन किया। इस मौके पर अनुराग सिंह, राकेश गुप्ता, उदय प्रकाश, प्रमोद सिंह राजपूत, राकेश गुप्ता, यशपाल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed