{"_id":"6012fc608ebc3e31f40147ea","slug":"other-farrukhabad-news-knp6085459152","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल व कोहरे में छिपे सूर्यदेव, चली बर्फीली हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल व कोहरे में छिपे सूर्यदेव, चली बर्फीली हवाएं
विज्ञापन
शहर के गांव चांदपुर में कोहरे से गुजरती रोडवेज बस। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। दो दिन धूप खिलने के बाद गुरुवार को फिर कोहरा छा गया और बर्फीली हवाएं चलीं। इससे सर्दी बढ़ गई। सड़कों और बाजारों में सन्नाटे जैसी स्थिति रही। लोग अलाव के सहारे बैठे रहे।
पौष पूर्णिमा को सुबह से ही मौसम बिगड़ गया। बादल और कोहरा छाने से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। बर्फीली हवाएं भी चलती रहीं। इससे न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सर्दी के कारण बाजारोें में भीड़ न के बराबर रही। घुमना, लोहाई रोड, नेहरू रोड, रेलवे रोड के बाजारों के दुकानदार अलाव के सहारे बैठे रहे। कई दुकानदारों ने ग्राहकों व राहगीरों के लिए भी अलाव जलवाए हैं। घरों में हीटर, ब्लोअर का सहारा लिया गया।
बच्चों और बुजुर्गों को लेकर बढ़ी चिंता
ठंड का असर बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा है। इसे देखते हुए उनके परिजन भी सतर्कता बरत रहे हैं। उन्हें घर से कम ही निकलने दिया जा रहा है।
आलू किसान परेशान
मौसम खराब होने से सबसे ज्यादा आलू किसान परेशान हैं। कई दिन से बादल छाए होने से आलू में झुलसा रोग लगने का डर है। कई किसानों के आलू में रोग लग भी गया है। किसान दवा का छिड़काव करने में लगे हैं।